Happy Republic Day 2021: Twitter ने भारतीय वायु सेना के फ्लाई पास्ट वाली स्पेशल इमोजी की लॉन्च

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर नई इमोजी लॉन्च की है। इस इमोजी को खास तौर पर भारतीय वायु सेना के लिए तैयार किया है। इसमें भारतीय वायु सेना के फ्लाई पास्ट को दर्शाया गया है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:15 AM (IST)
Happy Republic Day 2021: Twitter ने भारतीय वायु सेना के फ्लाई पास्ट वाली स्पेशल इमोजी की लॉन्च
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के खास अवसर को ध्यान में रखकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने नई इमोजी लॉन्च की है। इस इमोजी को खास तौर पर भारतीय वायू सेना के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें भारतीय वायु सेना के विमान को फ्लाई पास्ट फॉर्मेशन में दर्शाया गया है, जो आसमान में तिरंगा बना रहे हैं।   

ट्विटर के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जनवरी यानी आज राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान ट्विटर की नई रिपब्लिक डे इमोजी के साथ ट्वीट करेंगे। वहीं, भारतीय वायु सेना भी इस नए इमोजी के साथ ट्वीट करेगी और देश वासियों से हैशटैग #TouchTheSkies का इस्तेमाल करने का आग्रह करेगी। 

30 जनवरी 2021 तक रहेगी एक्टिव

ट्विटर की नई इमोजी 30 जनवरी 2021 तक एक्टिव रहेगी। वहीं, यह इमोजी अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, उर्दू, कन्नड़, पंजाबी सहित दस भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगी। आपको बता दें कि ट्विटर ने इससे पहले 2020 में गणतंत्र दिवस पर खास इमोजी लॉन्च की थी। इस इमोजी में तिरंगे में इंडिया गेट को दर्शाया गया था।  

Twitter का लेटेस्ट फीचर

ट्विटर ने अक्टूबर 2020 में Topics फीचर लॉन्च किया था। यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी फीचर को सपोर्ट करता है। Topics फीचर लोगों को फॉलो करने और अपनी पंसदीदा फील्ड के लोगों के साथ वर्चुअल तरीके से जुडने में मदद करता है। इससे यूजर्स को अपनी टाइमलाइन पर ज्यादा से ज्यादा बेहतर कंटेंट मिलता है। आसान शब्दों में कहें, तो जब यूजर किसी टॉपिक को Twitter पर फॉलो करेगा, तो उसे उसी फील्ड के एक्सपर्ट के अकाउंट, और वेब पेज दिखेंगे। मतलब यूजर को अपने प्रोफेशन, पसंद और पहचान के लोगों को एक-एक करके सर्च और फॉलो नही करना होगा।

अगर आप बॉलीवुड टॉपिक डालेंगे, तो बॉलीवुड से जुड़े लोगों के पेज और अकाउंट मिल जाएंगे। अगर यूजर Twitter पर अपने पसंदीदा ब्रांड, स्पोर्ट टीम और शहर का चुनाव करता है, तो Twitter यूजर को उसी फील्ड के ट्वीट मिलेंगे। वही अगर आप हिंदी में टॉपिक फॉलो करेंगे, तो आपको हिंदी में उपलब्ध कई सारे टॉपिक और अकाउंट मिलेंगे। साथ ही एक्सपर्ट और फैंस के अकाउंट का सजेशन मिलेगा।

chat bot
आपका साथी