Redmi Note 10 सीरीज फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ जल्द देगी बाजार में दस्तक, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

शाओमी की अगामी Redmi Note 10 सीरीज अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है जिससे जानकारी मिली है कि इसके दो डिवाइस को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:12 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:12 AM (IST)
Redmi Note 10 सीरीज फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ जल्द देगी बाजार में दस्तक, रिपोर्ट से हुआ खुलासा
रेडमी नोट 10 सीरीज की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपनी खास Redmi Note 10 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी सीरीज के स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि Redmi Note 10 सीरीज के दो फोन को सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक रेडमी नोट 10 सीरीज की लॉन्चिंग और फीचर को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 10 सीरीज के दो स्मार्टफोन M2007J22C और M2007J17C मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हैं। लिस्टिंग के अनुसार, M2007J22C मॉडल नंबर वाला डिवाइस 22.5W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा, जबकि M2007J17C मॉडल नंबर वाले डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों डिवाइस की ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

Redmi Note 10 सीरीज की कीमत और लॉन्चिंग

Redmi Note 10 सीरीज के डिवाइस और इनकी कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस सीरीज की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रखी सकती है। वहीं, इस सीरीज को दिसंबर तक बाजार में उतारा जा सकता है।

Redmi Note 10 इस फोन का होगा रिब्रांडेड वर्जन

अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन Mi 10T Lite का रिब्रांडेड वर्जन होगा। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने Mi 10T Lite को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत EUR 279 (करीब 24,000 रुपये) है।

Mi 10T Lite स्पेसिफिकेशन्स

Mi 10T Lite स्मार्टफोन को ड्यूल सिम (Nano) कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। Mi 10T Lite एंड्राइड 10 बेस्ड MIUI 12 पर काम करेगा। फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। फोन की डिस्प्ले का रेजोल्यूशन  1,080x2,400 पिक्सल होगा। वही फोन की डिस्प्ले को प्रोटेक्शन देने के लिए Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में ब्रांड न्यू Qualcomm Snapdragon 750G SoC का इस्तेमाल किया गया है।        

Mi 10T का कैमरा 

Mi 10T Lite स्मार्टफोन क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी लेंस 64MP का होगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है। Mi 10T Lite में 128GB का स्टोरेज दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।  फोन में पावरबैकअप के लिए 4,820mAh बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी