4G डाउनलोडिंग स्पीड में अप्रैल में Jio रही टॉप पर, जानिए अपलोडिंग में किसने मारी बाजी : TRAI रिपोर्ट

अपलोडिंग के मामले में Vodafone-Idea (VI) टॉप पायदान पर काबिज रही है। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी कंपनी TRAI के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। Jio की डाउनलोडिंग स्पीड की बात करें तो बाकी टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले डाउनलोडिंग स्पीड तीन गुना ज्यादा रही है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:41 AM (IST)
4G डाउनलोडिंग स्पीड में अप्रैल में Jio रही टॉप पर, जानिए अपलोडिंग में किसने मारी बाजी : TRAI रिपोर्ट
यह Jio की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio का जलवा बरकरार है। अगर भारत में 4G डाउनलोडिंग स्पीड की बात करें तो इस मामले में अप्रैल माह में Jio ने बाजी मारी है। इस दौरान Jio की टॉप डाउनलोडिंग स्पीड 20.1MBps रही है। वहीं अपलोडिंग के मामले में Vodafone-Idea (VI) टॉप पायदान पर काबिज रही है। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी कंपनी TRAI के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। Jio की डाउनलोडिंग स्पीड की बात करें, तो बाकी टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले डाउनलोडिंग स्पीड तीन गुना ज्यादा रही है। 

जानिए अपलोडिंग में किसने मारी बाजी

Vadafone-Idea (VI) की अप्रैल 2021 में डाउनलोडिंग स्पीड 7 Mbps रिकॉर्ड की गई है। ट्राई के 11 मई को जारी लेटेस्ट डेटा से इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद Idea और Bharti Airtel का स्थान आता है। इस दौरान Idea की डाउनलोडिंग स्पीड 5.8 Mbps रही। जबकि Bharti Airtel की डाउनलोडिंग स्पीड 5 Mbps रही थी।अपलोडिंग स्पीड के मामले में Vodafone टॉप रैकिंग हासिल की है। इस दौरान कंपनी की अपलोडिंग स्पीड 6.7 Mbps रही थी। Vodafone के बाद Idea की अपलोडिंग स्पीड 6.1 Mbps रही थी। जबकि Airtel की अपलोडिंग स्पीड 3.9 Mbps थी।

मार्च में 4G डाउनलोडिंग में Jio रही टॉप पर 

Reliance Jio देश में हाई-स्पीड 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे आगे रही। डाउनलोडिंग स्पीड में मार्च में Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 22.2 Mbps रही। जबकि एक माह पहले फरवरी महीने में Jio की डाउनलोडिंग स्पीड 20.9 Mbps थी। Airtel की डाउनलोड स्पीड फरवरी में 9.4 Mbps से गिरकर मार्च में 9.3 Mbps रही। Vodafone की औसत 4G डाउनलोड स्पीड मार्च महीने में मामूली 7 Mbps थी। इससे पहले फरवरी में स्पीड 6.8 Mbps थी। Idea की 4G डाउनलोडिंग स्पीड फरवरी में 5.7 Mbps से मार्च में गिरकर 5.6 Mbps रह गई। 

chat bot
आपका साथी