Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की सेल 12 बजे होगी शुरू, मिलेंगे कई ऑफर्स

Redmi Note 9 सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है

By Renu YadavEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:59 AM (IST)
Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की सेल 12 बजे होगी शुरू, मिलेंगे कई ऑफर्स
Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की सेल 12 बजे होगी शुरू, मिलेंगे कई ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max भारतीय बाजार में फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी इन स्मार्टफोन को अलग-अलग दिन सेल के लिए उपलब्ध कराती है, लेकिन आज यह तीनों डिवाइस एक साथ सेल पर आएंगे। इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बता दें कि Redmi Note 9 को पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है जबकि अन्य दोनों स्मार्टफोन को मार्च  में पेश किया गया था। तीनों ही डिवाइस में यूजर्स को क्वाड रियर कैमरे की सुविधा मिलेगी। 

Redmi Note 9 की कीमत और ऑफर्स 

4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत: 11,990 रुपये 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत: 13,499 रुपये 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत: 14,999 रुपये

यह स्मार्टफोन एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पर्पल ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आज यह पहली बार भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसकी सेल दोपहर 2 बजे शुरू होगी। यह केवल Amazon पर सेल के लिए आएगा। इस स्मार्टफोन के साथ अधिक ऑफर्स उपलब्ध नहीं लेकिन यूजर्स इस पर कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। 

Redmi Note 9 Pro की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत: 13,999 रुपये 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत: 15,999 रुपये 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत: 16,999 रुपये 

इस स्मार्टफोन को अरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टैलर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है और यह आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे Amazon और Mi.com दोनों जगह से खरीदा जा सकता है। 

Redmi Note 9 Pro Max की कीमत 6GB + 64GB स्टोरेज की कीमत: 16,999 रुपये 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत: 18,499 रुपये 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत: 19,999 रुपये

इस स्मार्टफोन की सेल आज शाम 4 बजे शुरू होगी। यूजर्स इसे Amazon और Mi.com से खरीद सकते हैं। यह भी तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इन दोनों स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Airtel यूजर्स 298 रुपये और 398 रुपये वाले प्लान पर डबल डाटा ऑफर और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी