Redmi Note 8 Pro पर मिल रहा ₹10,550 तक का आकर्षक ऑफर

अगर आप Redmi Note 8 Pro को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इस फोन पर चल रहे ऑफर्स की जानकारी भी दे रहे हैं। फोटो साभार Mi.com

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 04:53 PM (IST)
Redmi Note 8 Pro पर मिल रहा ₹10,550 तक का आकर्षक ऑफर
Redmi Note 8 Pro पर मिल रहा ₹10,550 तक का आकर्षक ऑफर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले वर्ष Redmi Note 8 Pro भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। इस फोन को लेकर कंपनी ने कहा था कि यह यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है। फोन को 24x7 उपलब्ध कराने से पहले इसे कई बार फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत ₹14,999 है। यह कीमत इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इस फोन पर चल रहे ऑफर्स की जानकारी भी दे रहे हैं। साथ ही कीमत के आधार पर इस फोन की टक्कर किन-किन फोन से है इसकी भी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

Redmi Note 8 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पहला 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है जिसकी कीमत ₹13,999 है। वहीं, दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹15,999 है। इसके अलावा तीसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹17,999 है।

फोटो साभार: Amazon

Amazon पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फोन के साथ No cost EMI भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह ऑफर Axis, HDFC और ICICI के डेबिट कार्ड पर उपलब्ध है। वहीं, Bajaj Finserv EMI Card, Amazon Pay ICICI Card, Axis Bank Credit Card, Citibank Credit Card, HDFC Bank Credit Card, ICICI Bank Credit Card, SBI Credit Card और ZestMoney EMI कार्ड्स पर भी यह ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड पर ₹1,500 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, American Express कार्ड पर 5 फीसद (₹1,500 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट) और HSBC कैशबैक कार्ड पर 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

Amazon पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट के साथ ₹10,550 तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। लेकिन जब हमने Apple Xs Max के 512 जीबी वेरिएंट के साथ एक्सचेंज करने की कोशिश की तो हमें ₹10,250 का डिस्काउंट मिला। वहीं, जब हमने इसके कॉम्पेटीटर Samsung Galaxy M30s को एक्सचेंज कर ट्राई किया तो हमें ₹5,400 का डिस्काउंट मिला। वहीं, OnePlus 7 Pro को एक्सचेंज कर हमें ₹11,700 का ऑफर मिला। आपको बता दें कि हमने दो बार OnePlus 7 Pro के साथ फोन को एक्सचेंज कर देखा तो दोनों बार एक्सचेंज प्राइस अलग आया।

इसके अलावा Vivo Z1 Pro को एक्सचेंज करने पर ₹5,750 का एक्सचेंज ऑफर मिला। इसके बाद जब Samsung Galaxy J2 (2018) को एक्सचेंज कर हमने ट्राई किया तो हमें ₹1,850 का ऑफ मिला। वहीं, Redmi Go को एक्सचेंज करने पर ₹1,850 का ऑफर दिया जा रहा है।

अगर आप अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपको एक प्राइस रेंज दी जा रही है जिससे आप यह समझ पाएंगे कि आपको कौन-सा फोन इस फोन के साथ अपग्रेड करना सही रहेगा। 

फोटो साभार: Amazon

Redmi Note 8 Pro के फीचर्स: फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और एंड्रॉइड 9 पाई OS दिया गया है। साथ ही ऑक्टा-कोर मीडिया हेलियो जी90टी प्रोसेसर भी दिया गया है। 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP, दूसरा 8MP, तीसरा 2MP और चौथा 2MP का है। वहीं, सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कीमत के आधार पर Redmi Note 8 Pro की टक्कर Vivo Z1x और Realme XT से हो सकती है। Vivo Z1x की कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,990 है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,990 है। 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,990 है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,990 है। Realme XT की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 है।

chat bot
आपका साथी