Redmi Note 11, 11 Pro, 11 Pro+ की लॉन्चिंग आज, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

Redmi Note 11 Series तीनों फोन में 120W सुपर फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही हालांकि लॉन्च से पहले ही चीनी सोशल मीडिया Weibo पर Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है जो इस प्रकार है-

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:46 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:30 AM (IST)
Redmi Note 11, 11 Pro, 11 Pro+ की लॉन्चिंग आज, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
यह Redmi note 11 Series की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 11 Series: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi की Redmi Note 11 सीरीज की आज यानी 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्चिंग होगी। यह लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे आयोजित होगा। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को पेश किया जाएगा। इस सीरीज के टॉप वेरिएंट को 108MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही तीनों फोन में 120W सुपर फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही हालांकि लॉन्च से पहले ही चीनी सोशल मीडिया Weibo पर Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है, जो इस प्रकार है-

Redmi Note 11 की संभावित कीमत 6GBGB + 128GB - 1,199 युआन ( करीब 14,000 रुपये) 8GB + 128GB - 1599 युआन (करीब 18,500 रुपये)

Redmi Note 11 Pro की संभावित कीमत

6GB + 128GB - 1599 युआन (करीब 18,500 रुपये) 8GB + 128GB - 1799 युआन (करीब 20,900 रुपये) 12GB + 128GB - 1999 युआन (करीब 23,300 रुपये)

Redmi Note 11 Pro+ की संभावित कीमत

8GB + 128GB - CNY 2,199 (लगभग 29,200 रुपये)

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर

Redmi Note 11 सीरीज को MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। जबकि हायर एंड डिवाइस को Qualcomm चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi Note 11 में Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर, जबकि Redmi Note 11 Pro को Dimensity 920 SoC सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। जबकि Red Note 11 Pro+ को Dimensity 1200 AI SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन को एमोलेड स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। हालांकि यह डिवाइस डायनमिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ नहीं आएंगी। Redmi Note 11 Pro+ को 120W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। बाकी दोनों वेरिएंट में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।

भारत में कब होगी लॉन्चिंग

Redmi Note 11 सीरीज को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कुछ माह बाद भारत में Redmi Note 11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन भारत में चीन से अलग Redmi Note 11 सीरीज की चार्जिंग स्पीड में कटौती कर सकती है।

chat bot
आपका साथी