Redmi Note 10S का भारतीय वेरिएंट लॉन्च से पहले इस वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10S स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार गूगल पिक्सल 6 स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ आएगा। इसमें एफएचडी डिस्प्ले मिलेगा।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:18 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:18 AM (IST)
Redmi Note 10S का भारतीय वेरिएंट लॉन्च से पहले इस वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 10S भारत में 13 मई को दस्तक देने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले इस स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी की तरफ से रेडमी नोट 10S की कीमत या फिर फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी नोट 10S स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 10S में MediaTek MT6785 चिपसेट दी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स को स्मार्टफोन में 6GB रैम और एफएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल होगा। वहीं, यह डिवाइस एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। 

अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 10S स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। 

Redmi Note 10S की भारत में कीमत 

आपको बता दें कि रेडमी नोट 10S को कुछ समय पहले 229 डॉलर के प्राइस टैग के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 15,000 से 20,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। साथ ही इसे कई कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

Redmi Note 10 Pro

शाओमी ने Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को मार्च 2021 में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें Redmi Note 10 Pro Max के मेन 108MP की जगह 64MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सारे स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं। फोन  में 6.6 इंच सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। 

इसका रेजोल्य़ूशन 2400/1080 पिक्सल है। यह HDR 10 सपोर्ट के साथ आएगा। फोन 1200nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। फोन 3D कर्व्ड ग्लास बॉडी डिजाइन के साथ आएगा। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, डबल टैप जेस्चर का सपोर्ट दिया गया है।

फोन 8.1mm पतला होगा। इसमें 2.96mm पंचहोल डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन ड्यूल स्पीकर के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Qualcomm Snapdragon 732G मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Adreno 618 GUP का सपोर्ट मिलेगा। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 को सपोर्ट करेगा।

chat bot
आपका साथी