Redmi Note 10 Pro का 5G मॉडल जल्द होगा लॉन्च, इसमें मिल सकता है Snapdragon 750G प्रोसेसर

मार्च 2021 में Redmi Note 10 Pro का ग्लोबल वेरिएंट पेश किया गया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस ही बीच टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने रेडमी नोट 10 प्रो के 5G वेरिएंट की तस्वीर साझा की है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:41 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:41 AM (IST)
Redmi Note 10 Pro का 5G मॉडल जल्द होगा लॉन्च, इसमें मिल सकता है Snapdragon 750G प्रोसेसर
Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने मार्च 2021 में Redmi Note 10 Pro का ग्लोबल वेरिएंट पेश किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस ही बीच टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने रेडमी नोट 10 प्रो के 5G वेरिएंट की तस्वीर साझा की है, जिसमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता है। 

अभिषेक यादव की ओर से साझा की गई तस्वीर को देखें तो इसमें रेडमी नोट 10 प्रो 5G का डिजाइन 4G वेरिएंट से मिलता है। इसके लेफ्ट साइड में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि बॉटम में रेडमी ब्राडिंग के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है। इसके अलावा तस्वीर से डिवाइस में 5G-सक्षम चिपसेट होने की जानकारी मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें Snapdragon 732G चिपसेट दी जा सकती है। 

Redmi Note 10 Pro 5G की संभावित कीमत 

शाओमी ने अभी तक रेडमी नोट 10 प्रो 5G की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन जल्द ग्लोबल बाजार में दस्तक देगा। इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। वहीं, इस डिवाइस से रियलमी 8 प्रो जैसे डिवाइस को कड़ी टक्कर मिलेगी।   

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 10 प्रो 5G के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि इसके लगभग सभी फीचर्स ग्लोबल वेरिएंट मिलते-जुलते होंगे। रेडमी नोट 10 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो Redmi Note 10 Pro में 6.6 इंच सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, डबल टैप जेस्चर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 732G मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GUP मौजूद है। यह फोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 पर आधारित है।

रेडमी नोट 10 प्रो के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लें, 5MP सुपर मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का लेंस दिया गया है।

chat bot
आपका साथी