Realme XT 730G में भी होगा 64MP क्वॉड कैमरा सेट अप, दिसंबर में हो सकता है लॉन्च

Realme XT 730G को कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से टीज किया गया है। इसमें मेंशन किया गया है कि इसे दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस ट्वीट में इसके फीचर्स भी रिवील किए गए हैं

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:48 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 11:52 AM (IST)
Realme XT 730G में भी होगा 64MP क्वॉड कैमरा सेट अप, दिसंबर में हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme XT को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आज पहली बार फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के अगले मॉडल Realme XT 730G को दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Realme के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मिली है। Realme XT 730G को कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से टीज किया गया है। इसमें मेंशन किया गया है कि इसे दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस ट्वीट में इसके फीचर्स भी रिवील किए गए हैं। हालांकि, ट्वीट में इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट के बारे में नहीं बताया गया है।

We are not done yet! We have more surprises coming up for you this December!
Stay tuned for realme XT 730G! pic.twitter.com/HGyJ5GQwcF — realme (@realmemobiles) September 13, 2019

Realme XT 730G के टीज किए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें भी Realme XT की तरह ही 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। फोन में हाइपरबोला 3D डिजाइन, सुपर AMOLED डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस नए मॉडल में खास बात ये होगी की इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 की जगह पर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इसमें चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 30W की फास्ट VOOC 3.0 चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा।

Realme XT 730G के अन्य फीचर्स Realme XT की तरह ही दिए जा सकते हैं। इसके बैक में भी क्वॉड कैमरा सेट अप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी