Realme Smart TV SLED 4K भारत में 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

Realme Smart TV SLED 4K ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार यह टीवी भारतीय बाजार में 7 अक्टूबर को दस्तक देगा। लॉन्च से पहले इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं।

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 10:51 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 11:05 AM (IST)
Realme Smart TV SLED 4K भारत में 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
यह फोटो Flipkart से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme अपने टीवी सेगमेंट में नया 55 इंच वाला SLED 4K स्मार्ट टीवी शामिल करने वाला है। कंपनी इससे जुड़े कई टीजर जारी कर चुकी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह दुनिया का पहला SLED 4K टीवी होगा। इसमें SLED तकनीक का उपयोग किया गया है जो कि टीवी इंडस्ट्री को एक नया रूप देगा। अभी तक बाजार में LED, QLED और OLED पैनल वाले टीवी ही मौजूद हैं। बता दें कि Realme Smart TV SLED 4K का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि कंपनी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। 

Realme Smart TV SLED 4K भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा और Flipkart ने इसकी लॉन्च डेट की जानकारी शेयर कर दी है। यह टीवी भारतीय बाजार में 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी इसके फीचर्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिर लीक्स के जरिए इस टीवी की कीमत और फीचर्स सामने आ चुके हैं। 

Realme Smart TV SLED 4K की संभावित कीमत

पिछले दिनों टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने Realme smart TV SLED 4K के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर की था। जिसमें टीवी का मॉडल नंबर RMV2001 और उसकी कीमत दी गई थी। सामने आई लीक्स के अनुसार इस टीवी को भारतीय बाजार में 69,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि रिटेल प्राइस मार्केट प्राइस से थोड़ा ज्यादा होता है और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस टीवी की 69,999 रुपये से कम होगी। 

Realme Smart TV SLED 4K के संभावित फीचर्स

Realme Smart TV SLED 4K में खास SLED तकनीक का उपयोग किया है जो कि यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। आंखों की केयर के लिए यह तकनीक लो ब्लू लाइट के साथ आती है। इसमें 55 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि, अभी इसके अधिक फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

chat bot
आपका साथी