PUBG गेम नए अवतार में होगा लॉन्च, 18 साल से कम उम्र के लिए होगी ये पाबंदियां
Battleground Mobile India PUBG Mobile को सितंबर 2020 में भारत में 117 ऐप्स के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि अब PUBG Mobile India को नये कलेवर और तेवर के साथ भारत में लॉन्चिंग की कोशिश चल रही है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Battleground Mobile India : PUBG Mobile के इंडियन वर्जन का ऐलान कर दिया गया है। इसे भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से जाना जाएगा। PUBG Mobile India को भारत में कुछ प्राइवेसी पॉलिसी के साथ लॉन्च किया जाएगा। साउथ कोरियान पब्लिशर्स Krafton ने संकेत दिया है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ पाबंदियां लागू होगी। मतलब अगर आप 18 साल से कम उम्र के हैं, तो Battlegrounds Mobile India गेम चलाने के लिए आपको पैरेंट्स का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसका फायदा यह होगा कि PUBG Mobile के नाम पर कोई ट्रांजैक्शन किया जाएगा, तो ट्रांजैक्शन से पहले आपके पैरेट्स के पास एक नोटिफिकेशन भेजा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले कई सारी खबरें आई थी कि PUBG Mobile खेलने के लिए बच्चों ने अपने पापा के बैंक एकाउंट से 16 लाख रुपये उड़ा डाले हैं।
सितंबर 2020 में बैन हुआ था PUBG Mobile
PUBG Mobile को सितंबर 2020 में भारत में 117 ऐप्स के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि अब PUBG Mobile India को नये कलेवर और तेवर के साथ भारत में लॉन्चिंग की कोशिश चल रही है। PUBG Mobile की भारत में लॉन्चिंग से पहले स्पष्ट किया गया है कि कंपनी गेमर्स से कौन-कौन सी जानकारी कलेक्ट करता है। बता दें कि कंपनी गेम में डिवाइस इंफॉर्मेंशन, आईपी एड्रेस, ब्राउजिंग विहेवियर समेत कई तरह की सर्विस को ऑटोमेटिकली कलेक्ट करता है। बता दें कि PUBG Mobile को डेटा चोरी के आरोप के चलते बंद करने की खबरें थीं। भारत सरकार की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर PUBG Mobile Game को बंद कर दिया गया था। ऐसे में Battlegrounds Mobile India के लोगो की तस्वीर लीक हो गई है। गेम का लोगो ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन कलर में होगा, जिसमें इंडियन नेशनल फ्लैग की तस्वीर रहेगी। गेम में कई सारे इंडिया आधारित गेमिंग इवेंट होंगे। गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन लॉन्चिंग से पहले शुरू हो सकता है।