खुशखबरी! Paytm ने Google Play Store पर की वापसी

Google Play Store से हटाए जाने के लगभग 4 घंटे बाद Paytm फिर से प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है और अब इस ऐप को यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:53 AM (IST)
खुशखबरी! Paytm ने Google Play Store पर की वापसी
खुशखबरी! Paytm ने Google Play Store पर की वापसी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm को आज ही Google Play Store से नियमों का उल्लंघन करने के कारण हटा दिया गया था। जिसके बाद यूजर्स को काफी निराशा हुई। लेकिन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि इस ऐप ने Google Play Store पर वापसी कर दी है। अब एंड्राइड यूजर्स Paytm को आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है। 

Paytm ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि Google Play Store पर Paytm वापस आ गया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ समय के लिए Paytm डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है और यूजर्स को जल्द ही वापसी का आश्वासन भी दिया था। 

Update: And we're back! 🥳

— Paytm (@Paytm) September 18, 2020

Dear Paytm'ers,

Paytm Android app is temporarily unavailable on Google's Play Store for new downloads or updates. It will be back very soon.

All your money is completely safe, and you can continue to enjoy your Paytm app as normal.

— Paytm (@Paytm) September 18, 2020

Play Store पर वापसी के बाद Paytm का बयान

Google Play Store पर वापसी के बाद Paytm ने अपने यूजर्स के लिए मैसेज देते हुए कहा कि 'आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और आप आराम से वॉलेट, बैंकिंग और यूपीआई सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।' कंपनी ने यूजर्स को वॉलेट, बैंकिंग, गोल्ड और यूपीआई सेवाओं के सुरक्षित होने का आश्वासन दिया है।

यूजर्स को दिया आश्वासन

Paytm ने Google Play Store से हटाए जाने के बाद कहा था कि हम जल्द ही वापसी करें और आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है। आप आराम से Paytm का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप को केवल एंड्राइड प्लेटफॉर्म से ही हटाया गया था, जबकि प्ले स्टोर पर यह डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध था। 

ये था Play Store से हटाने का कारण

Google Play Store से Paytm को हटाने के बाद Google ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी थी कि Paytm ने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया है। Google का कहना है कि ऑनलाइन कसीनो और अन्य गैंबलिंग ऐप का भारत में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और यह हमारी पॉलिसी के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का उल्लंघन है। ऐसा करने पर ऐप को Google Play Store से हटा दिया जाता है। इसी नियम का उल्लंघन के कारण Paytm पर कार्रवाई की गई है। 

chat bot
आपका साथी