India Vs Pakistan: मोबाइल इंटरनेट स्पीड में पाक के मुकाबले कहां खड़ा है भारत, जानिए ग्लोबल रैकिंग

India Vs Pakistan Ooka की सितंबर 2021 माह की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की औसत डाउनलोडिंग मोबाइल इंटरनेट स्पीड 63.15 Mbps रही है। जबकि अपलोडिंग स्पीड 13.37 Mbps है। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट लेटेंसी रेट 36 ms रही।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:35 AM (IST)
India Vs Pakistan: मोबाइल इंटरनेट स्पीड में पाक के मुकाबले कहां खड़ा है भारत, जानिए ग्लोबल रैकिंग
यह India और पाकिस्तान की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हर मोर्चे पर मुकाबला देखने को मिलता है। अगर बात इंटरनेट स्पीड की करें, तो इस मामले में भारत पाकिस्तान के मुकाबले पीछे खड़ा नजर आता है। Ooka की सितंबर 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की औसत डाउनलोडिंग मोबाइल इंटरनेट स्पीड 63.15 Mbps है। जबकि अपलोडिंग स्पीड 13.37 Mbps है। इस दौरान लेटेंसीस 36 ms रही। अगर भारत की तुलना बाकी देशों से करें, तो इस लिस्ट में भारत 138 देशों में से 127वें स्थान पर है। इस लिस्ट में पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत से बेहतर स्थिति में है। पाकिस्तान की रैंकिं 138 देशों में 117 है। पाकिस्तान ने पिछले माह के मुकाबले 3 पायदान का सुधार किया है। जबकि भारत की रैंकिंग में 1 पायदान की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत-पाक की पिछले माह के मुकाबले सितंबर की रैंकिंग नेपाल - 110वीं रैंकिंग - 4 अंकों का फायदा - 22.39 Mbps पाकिस्तान - 117वीं रैंकिंग - 3 अंकों का फायदा - 19.82 Mbps भारत - 127वीं रैकिंग - 1 अंकों का नुकसान - 17.89 Mbps श्रीलंका - 128वीं रैकिंग - 2 अंकों का फायदा - 16.58 Mbps

टॉप-5 मोबाइल इंटरनेट स्पीड वाले देश

UAE - 238 Mbps साउथ कोरिया - 202 Mbps नार्वे - 177 Mbps कतर - 172 Mbps चीन - 165 Mbps

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड

अगर फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड की बात करें, तो सितंबर 2021 में औसत डाउनलोडिंग स्पीड 113.25 Mbps रही। जबकि अपलोडिंग स्पीड 62.45 Mbps थी। ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 181 देशों के बीच भारत की रैकिंग 71 रही थी। इस दौरान स्पीड 64.03 Mbps थी। ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत की रैकिंग नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से कहीं बेहतर है। भारत - 71वीं रैंकिंग - 64.03 Mbps नेपाल 108bवीं रैकिंग - 33.87 Mbps श्रीलंका 124वीं रैकिंग - 26.08 Mbps पाकिस्तान - 160वीं रैकिंग - 13,84 Mbps

टॉप-5 ब्रॉडबैंड स्पीड वाले देश Monaco - 261.82 Mbps   सिंगापुर - 255.83 Mbps  हांग-कांग - 254.70 Mbps  रोमानिया - 232.17 Mbps  स्विटजरलैंड - 299.96 Mbps 

chat bot
आपका साथी