Oppo का दिखा दम! भारत से की पहली 5G कॉल

Oppo की तरफ से 5G कॉलिंग भारत के 5G टेक्नोलॉजी के रोलआउट होने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है। ऐसी उम्मीद है कि भारत में मार्च 2022 तक 5G सर्विस को रोलआउट किया जा सकता है। फिलहाल टेलिकॉम कंपनियां 5G ट्रायल कर रही हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:46 PM (IST)
Oppo का दिखा दम! भारत से की पहली 5G कॉल
यह 5G ट्रायल की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

हैदराबाद, आइएएनएस। OPPO ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसकी तरफ से पहली 5G कॉल की गई। यह 5G नेटवर्क की जाने वाले पहली VoNR कॉल है। VoNR यानी ऑडियो/ वीडियो ऑन न्यू रेडियो. इस कॉल को हैदराबद की 5G लैब से किया गया। इस तरह की 5G VoNR (Voice/Video on New Radio) कॉल को कंपनी के लेटेस्ट Reno6 सीरीज के स्मार्टफोन पर किया गया। इसमें एंड-टू-एंड 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।

मार्च 2022 तक रोलआउट हो सकता है 5G

Oppo की तरफ से 5G कॉलिंग भारत के 5G टेक्नोलॉजी के रोलआउट होने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है। ऐसी उम्मीद है कि भारत में मार्च 2022 तक 5G सर्विस को रोलआउट किया जा सकता है। फिलहाल टेलिकॉम कंपनियां 5G ट्रायल कर रही हैं। इसी बीच टेक ब्रांड OPPO ने इंडिया में अपनी पहली 5G VoNR Call को सफलतापूर्वक पूरा कर दिया है।

भारत में हुई 5G नेटवर्क कॉल 

OPPO ने पहली 5जी कॉल थी, जिसे हैदराबाद स्थित 5जी लैब से किया गया है। इसे 5जी कॉल को 5G VoNR call कहा जाता है। Oppo ने यह कॉल अपनी नई Reno6 series से टेस्ट की है जो सिंगल बैंड 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क पर हुई है। 

बढ़ा 5G ट्रायल का वक्त 

बता दें कि 5G ट्रॉयल के समय को बढ़ाकर मई 2022 कर दिया गया है। टेलीकॉम कंपनियां 3500MHz band पर अपने 5G ट्रॉयल कर रही हैं। वहीं Airtel की तरफ से आज 700MHz बैंड पर सफलतापूर्वक 5G ट्रायल किया गया। OPPO इंडिया की तरफ से स्टैंडअलोन नेटवर्क पर 5G सॉल्यूशन देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

जल्द मिलेगी 6G कनेक्टिविटी 

केंद्र सरकार की तरफ से जल्द भारत में 6G कनेक्टिविटी देने का वाद किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साल 2023 के आखिरी और साल 2024 के शुरुआत तक भारत में 6G कनेक्टविटी को रोलआउट किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी