OnePlus का सस्ता 5G फोन भारत में हुआ बंद, जानिए क्या रही वजह

OnePlus Nord स्मार्टफोन Nord सीरीज का एंट्री लेवल स्मार्टफोन था। पिछले एक साल में OnePlus ने अपनी Nord सीरीज के तहत OnePlus Nord CE 5G को लॉन्च किया गया था। साथ ही हाल ही में OnePlus Nord 2 5G को लॉन्च किया गया है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:44 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:44 AM (IST)
OnePlus का सस्ता 5G फोन भारत में हुआ बंद, जानिए क्या रही वजह
यह OnePlus Nord की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus का सस्ता 5G फोन OnePlus Nord भारत में बंद हो रहा है। कंपनी ने भारत के लिए OnePlus Nord 5G का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। ऐसे में केवल Nord 5G के बचे हुये स्टॉक की बिक्री होगी। इसके बाद Nord हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। OnePlus Nord को 21 जुलाई 2020 में पेश किया गया था। ऐसे में ठीक एक साल बाद OnePlus Nord 5G को बंद करने का निर्णय लिया गया है। OnePlus Nord 5G की कीमत की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।

क्यों बंद किया गया OnePlus Nord

OnePlus Nord स्मार्टफोन Nord सीरीज का एंट्री लेवल स्मार्टफोन था। पिछले एक साल में OnePlus ने अपनी Nord सीरीज के तहत OnePlus Nord CE 5G को लॉन्च किया गया था। साथ ही हाल ही में OnePlus Nord 2 5G को लॉन्च किया गया है। यह दोनों स्मार्टफोन अपडेटेड फीचर्स के साथ आते हैं। साथ ही कीमत में OnePlus Nord 5G के समान हैं। इसके चलते कंपनी ने OnePlus Nord 5G को बंद करने का निर्णय लिया है।

OnePlus Nord के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord में 6.44 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Nord Android 10 पर आधारित Oxygen OS पर रन करता है। फोन के रियर पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 48MP का है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 5MP डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए ड्यूल पंच-होल कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 32MP का दिया गया है। वहीं, फोन में 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया। फोन को पावर देने के लिए 4,115mAh की बैटरी दी गई है। फोन 30T वार्प चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

chat bot
आपका साथी