12GB रैम 5000mAh बैटरी से लैस Nubia Red Magic 3S गेमिंग फोन 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Nubia Red Magic 3S को भारतीय मार्केट में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Red Magic 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:35 PM (IST)
12GB रैम 5000mAh बैटरी से लैस Nubia Red Magic 3S गेमिंग फोन 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च
12GB रैम 5000mAh बैटरी से लैस Nubia Red Magic 3S गेमिंग फोन 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nubia Red Magic 3S को ग्लोबली 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, भारत में 17 अक्टूबर को यह फोन लॉन्च किया जएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। यहां पर कंपनी ने बताया कि Nubia Red Magic 3S को भारतीय मार्केट में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Red Magic 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा।

Nubia ने किया ट्वीट: कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके तहत यह बताया गया है Nubia Red Magic 3S को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की कीमत क्या होगी इसकी जानकारी लॉन्च के दिन ही मिलेगी।

Nubia Red Magic 3S की संभावित कीमत: वैसे तो इसकी भारतीय कीमत क्या होगी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन चीन में इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 2999 चीनी युआन यानी करीब 30,000 रुपये है। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 3799 चीनी युआन यानी करीब 38,200 रुपये है। पिछले हफ्ते कंपनी ने बताया था कि इस फोन को ग्लोबली 479 डॉलर यानी करीब 34,000 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे एक्लिप्स ब्लैक और मैचा सिल्वर कलर में पेश किया जा सकत है।

Nubia Red Magic 3S के संभावित फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड पाई पर आधारित Red Magic OS 2.1 के साथ आएगा। इसमें 6.65 इंच का फुल एचडी प्लस एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। यह फोन क्वालकॉम 855+ प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम दी जा सकती है। वहीं, 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यह Sony IMX586 सेंसर और f/1.75 लेंस के साथ आ सकता है। वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जा सकता है। यह f/2.0 अपर्चर के साथ ईएगा। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 27W फास्ट चार्जिंग दी जाने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी