Nokia 7.1 बनाम Mi A2 बनाम Moto One Power: जानें कौन है आपके लिए Best Choice
Nokia 7.1 की सीधी टक्कर Xiaomi Mi A2 और Moto One Power से होगी। यहां हम आपको इन तीनों का कंपेरिजन बता रहे हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में Nokia 7.1 लॉन्च किया है। इसे 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे ZEISS ऑप्टिक्स और PureDisplay तकनीक के साथ लॉन्च किया गया है। यह नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे Android One प्रोग्राम के साथ पेश किया गया है। इसके तहत फोन में तीन साल तक लगातार मंथला सिक्योरिटी पैचेज दिए जाएंगे। साथ ही अगला बड़ा एंड्रॉइड का अपडेट दिया जाएगा। इस फोन के लॉन्च से मार्केट में कॉम्पटीशन बढ़ गया है। Nokia 7.1 की सीधी टक्कर Xiaomi Mi A2 और Moto One Power से होगी। यहां हम आपको इन तीनों का कंपेरिजन बता रहे हैं।
Nokia 7.1 बनाम Mi A2 बनाम Moto One Power: कीमत
Nokia 7.1 की कीमत 19,999 रुपये है। यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत है। वहीं, Mi A2 में 4 जीबी और 6 जीबी रैम दी गई है। साथ ही इस फोन को 32 जीबी और 64 जीबी मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत क्रमश: 14,999 और 17,999 रुपये है। इसके अलावा Moto One Power की कीमत 15,999 रुपये है। यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत है।
Nokia 7.1 बनाम Mi A2 बनाम Moto One Power: डिस्प्ले
Nokia 7.1 में 5.84 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। वहीं, Mi A2 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही Moto One Power में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी मैक्स विजन पैनल दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है।
Nokia 7.1 बनाम Mi A2 बनाम Moto One Power: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
Nokia 7.1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमे 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसमे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। वहीं, Mi A2(2.2 गीगाहर्ट्ज की 4 कोर्स और 1.8 गीगाहर्ट्ज की 4 कोर्स) ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 से लैस है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसके अलावा Moto One Power ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसे एंड्रॉइड पाई का अपडेट भी दिया जाएगा।
Nokia 7.1 बनाम Mi A2 बनाम Moto One Power: बैटरी
Nokia 7.1 में 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Mi A2 में क्विक चार्ज 4+ तकनीक दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा Moto One Power में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि 15 मिनट की चार्जिंग में यह 6 घंटे तक काम कर सकता है। इसमें 15W टर्बोपावर फास्ट-चार्ज का सपोर्ट दिया गया है।
Nokia 7.1 बनाम Mi A2 बनाम Moto One Power: कैमरा
Nokia 7.1 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं, Mi A2: में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Moto One Power में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। साथ ही 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
Jio का नया ऑफर: अब पुराने स्मार्टफोन की खरीद पर भी मिलेगा 2200 रुपए का कैशबैक
Huawei Mate 20 Pro से लेकर Asus ROG तक, पिछले सप्ताह लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन
Jio, Airtel और Vodafone के ये हैं बेस्ट प्लान, मिलेगा रोजाना 2GB डाटा का लाभ