Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को भारत में मिला प्राइस कट, जानें दोनों मोबाइल फोन्स की नई कीमत

Nokia के दो फोन्स Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को भारत में प्राइस कट मिला है जानें दोनों फोन्स की नई कीमत

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 12:06 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 12:52 PM (IST)
Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को भारत में मिला प्राइस कट, जानें दोनों मोबाइल फोन्स की नई कीमत
Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को भारत में मिला प्राइस कट, जानें दोनों मोबाइल फोन्स की नई कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को भारत में प्राइस कट के लिए लिस्ट किया गया है। बता दें , दोनों ही फोन्स को MWC 2019 में पेश किया गया था। इसके बाद फोन्स मई में भारत में उपलब्ध कराए गए थे। जून में इन स्मार्टफोन्स को Rs 500 का टेम्पररी प्राइस कट मिला था। अब इन फोन्स को एक बार फिर प्राइस कट मिला है। Nokia ने बाजार में काफी पीछे होने के बाद फिर से कमबैक किया है। एक समय था, जब Nokia के फोन्स का बोलबाला था। इसके बाद, Xiaomi जैसी नई कंपनियों की भारत में एंट्री के बाद Blackberry, Nokia और Sony जैसी कंपनियां, जो एक समय पर भारत में टॉप पर थी, एक तरह से इनका नाम गायब सा हो गया। Blackberry ने एंड्रॉइड फोन्स के साथ कमबैक करने की कोशिश की, लेकिन इस मामले में कंपनी की किस्मत अच्छी नहीं रही। वहीं, HMD के साथ Nokia ने जब कमबैक किया, तो कंपनी को उपभोक्तओं से अच्छा रिस्पांस मिला।

Nokia के दोनों फोन्स को कितना प्राइस कट मिला है और कीमत कम होकर दोनों फोन्स आपके किस कीमत में हो सकते हैं, जानने के लिए आगे पढ़ें पोस्ट:

Nokia 3.2 को Rs 1791 का प्राइस कट मिला है। वहीं, Nokia 4.2 को Rs 1491 का प्राइस कट मिला है। Nokia 3.2 का 2GB रैम/16GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Rs 7999 में उपलब्ध है और इसका 3GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प Rs 8999 में उपलब्ध है। इस फोन को क्रमश: Rs. 8,990 और Rs. 10,790 में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है की 2GB रैम विकल्प को Rs 991 और 3GB रैम विकल्प को Rs 1791 का प्राइस कट मिला है। फोन को आप बालक और स्टील, दो कलर विकल्प में खरीद सकते हैं। Nokia 4.2 की बात करें, तो इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प की कीमत Rs 9499 है। फंडसेट को Rs 10,990 में लॉन्च किया गया था। इस तरह फोन की कीमत में Rs 1491 की कटौती हुई है। इस फोन को सिर्फ ब्लैक कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है।

Nokia 3.2 के फीचर्स और अन्य डिटेल्स की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां 

Nokia 4.2 की पूरी जानकारी और रिव्यू पढ़ें के लिए क्लिक करें यहां

Nokia के दोनों फोन्स के प्राइस कट कंपनी के ऑनलाइन वेबस्टोर पर देखें जा सकते हैं। इन फोन्स के साथ ऑफर्स भी मिल रहे हैं। अगर आप Rs 10K से कम की रेंज में फोन लेने का सोच रहे थे, तो ये फोन्स भी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इनकी खरीद पर Rs 2500 का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। यह कैशबैक Rs 50 प्रति के 50 वाउचर के रूप में मिलेगा। यह Vodafone और Idea सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन्स पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है। यह प्राइस कट हमेशा के लिए है या कुछ समय के लिए, इसकी कन्फर्मेशन अभी नहीं हो पाई। हालांकि, इसके बारे में कन्फर्म होते ही हम पोस्ट में अपडेट करेंगे।

chat bot
आपका साथी