Samsung, Xiaomi रहीं पीछे, ये होगी 200MP कैमरे फोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी

200MP Camera Phone Motorola पहली कंपनी होगी जिसके स्मार्टफोन में Samsung का 200MP ISOCELL कैमरा इस्तेमाल किया जाएगा। Motorola के 200MP कैमरा फोन को अगले साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद Samsung और Xiaomi के 200MP वाले कैमरा फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 10:56 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 10:57 AM (IST)
Samsung, Xiaomi रहीं पीछे, ये होगी 200MP कैमरे फोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी
यह Motorola के 200MP वाले फोन की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। 200MP Camera Phone: सैमसंग (Samsung) ने इसी साल सितंबर में 200MP ISOCELL कैमरा सेंसर पेश किया था। लेकिन सैमसंग (Samsung) ने अपने किसी भी स्मार्टफोन में 200MP कैमरा सेंसर नहीं दिया। दूसरी तरह Samsung और Xiaomi को पीछे छोड़ते हुए मोटोरोला (Motorola) की तरफ से 200MP वाला कैमरा फोन लॉन्च करने की तैयारी है। Motorola पहली कंपनी होगी, जिसके स्मार्टफोन में Samsung का 200MP ISOCELL कैमरा इस्तेमाल किया जाएगा। Motorola के 200MP कैमरा फोन को अगले साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

कब लॉन्च होगा 200MP कैमरा फोन 

टिप्सटर Ice Universe की ट्वीटर पोस्ट के मुताबिक, सबसे पहले मोटोरोला (Motorola) स्मार्टफोन में 200MP कैमरा फोन पेस किया जाएगा। Moto ऐसा करने वाली पहली कंपनी होगी। इसके बाद साल 2022 की दूसरी छमाही तक Xiaomi की तरफ से 200MP कैमरा फोन लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Samsung साल 2023 में 200MP कैमरा फोन लॉन्च कर सकती है।

फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं 

टिप्सटर की तरफ से स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है कि आखिर किस स्मार्टफोन में 200MP कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा और ना ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। बता दें Samsung के नये सेंसर का इस्तेमाल आमौतर पर सबसे पहले Xiaomi करती है। लेकिन इस बार motorola ने दांव मार दिया है। Xiaomi साल 2022 की दूसरी छमाही तक 200MP फोन लॉन्च नहीं करने जा रही है।

ये हैं Motorola के फ्लैगशिप स्मार्टफोन 

Motorola के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात करें, तो कंपनी साल 2022 तक 50MP कैमरे के साथ 200MP कैमरा सेंसर दे सकती है। मौजूदा वक्त में Motorola Edge 20 स्मार्टफोन बिक्री के लिए मार्केट में मौजूद है। इसमें 108MP कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Moto की तरफ से मिड-रेंज में Moto G60 स्मार्टफोन को 108MP कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है।

chat bot
आपका साथी