Motorola का नया स्मार्टफोन 3760mAh की बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

Motorola का नया स्मार्टफोन Moto E20 सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि यह डिवाइस 3760mAh की बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। आइए जानते हैं इस फोन की संभावित कीमत के बारे में।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:35 PM (IST)
Motorola का नया स्मार्टफोन 3760mAh की बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट
Motorola के स्मार्टफोन की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला (Motorola) ने हाल ही में Edge 20 सीरीज के तहत Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 lite और Motorola Edge 20 Pro को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और नए स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Moto E20 है। इस ही बीच अगामी डिवाइस को TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले मोटो ई20 को Bluetooth SIG पर देखा गया था।

माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग स्मार्टफोन Moto E20 XT2155-1, XT2155-3, XT2155-5, XT2155-6 और XT2155-8 मॉडल नंबर के साथ TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, अगामी स्मार्टफोन में 3760mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा लिस्टिंग से ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

Moto E20 की संभावित कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Moto E20 स्मार्टफोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये की बीच रखी जा सकती है। साथ ही इसे कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक मोटो ई20 की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Motorola Edge 20

Motorola Edge 20 स्मार्टफोन की कीमत 499 यूरो यानी करीब 44,100 रुपये है। मोटोरोला ऐज 20 में 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 778 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का लेंस मौजूद है। साथ ही इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

Motorola Edge 20 Lite

Motorola Edge 20 Lite स्मार्टफोन की कीमत 349 यूरो यानी करीब 30,900 रुपये है। मोटोरोला ऐज 20 में 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का लेंस मौजूद है। साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Motorola Edge 20 Pro

Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन की कीमत 699 यूरो यानी करीब 61,800 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 4,500mAh बैटरी मिलेगी। यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

chat bot
आपका साथी