लॉन्च से पहले Microsoft Surface Pro 8 के फीचर हुए लीक, यहां देखें लैपटॉप से जुड़ी डीटेल

Microsoft Surface Pro 8 लैपटॉप को लॉन्च होने में थोड़ा समय रह गया है। इससे पहले ही शैडो लीक नाम के ट्विटर यूजर ने इस लैपटॉप के फीचर्स का खुलासा किया है। यूजर के मुताबिक इस लैपटॉप में 13 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:47 AM (IST)
लॉन्च से पहले Microsoft Surface Pro 8 के फीचर हुए लीक, यहां देखें लैपटॉप से जुड़ी डीटेल
Microsoft Surface Pro लैपटॉप की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Microsoft Surface Pro 8: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का नया लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 (Microsoft Surface Pro 8) जल्द लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले ही शैडो लीक नाम के ट्विटर यूजर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें इस अगामी लैपटॉप को देखा जा सकता है। यूजर का दावा है कि माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 लैपटॉप 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 13 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ ही लैपटॉप में थंडरबोल्ट पोर्ट मिलेंगे।

Microsoft Surface Pro 8 की संभावित स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 लैपटॉप थंडरपोर्ट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट से लैस होगा। इस लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 13 इंच का डिस्प्ले, 11th जनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर और Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा लैपटॉप में SSD हार्ड ड्राइव मिल सकती है। इसमें पतले बेजल दिए जा सकते हैं।

Microsoft Surface Pro 8 की संभावित कीमत

अन्य लीक्स की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 लैपटॉप की कीमत 80,000 से 1,00,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इस लैपटॉप को कई आकर्षक कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी की तरफ से अभी तक माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 की कीमत या फिर फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें कि कंपनी माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 के अलावा सरफेस गो 3, सरफेस प्रो एक्स, सरफेस डुओ और सरफेस बुक 4 को ग्लोबल बाजार में उतार सकती है। इन सभी डिवाइस में लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। इनकी कीमतें भी प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती हैं।

Microsoft Surface Pro 7+

माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस प्रो 7 प्लस को इस साल की शुरुआत में पेश किया था। इस लैपटॉप 12.3 इंच का डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 2,736x1,824 पिक्सल है। इसमें 11 जनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 32GB रैम और वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा लैपटॉप में 1.6W के स्टेरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा। 

chat bot
आपका साथी