Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition की सेल आज, जानिए ऑफर और स्पेसिफिकेशन

Mi Notebook 14 को तीन स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन में पेश किया है और यह आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:51 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:51 AM (IST)
Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition की सेल आज, जानिए ऑफर और स्पेसिफिकेशन
Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition की सेल आज, जानिए ऑफर और स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mi Notebook 14 और Mi Notebook Horizon एडिशन लैपटॉप की आज दोपहर 12 बजे सेल शुरू होगी। ग्राहक इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स वेबसाइट और Mi.com से खरीद सकेंगे। साथ ही यह दोनों लैपटॉप Mi home Store पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। Xiaomi ने इन लाइटवेट कॉम्पैक्ट लैपटॉप को इस साल जून में लॉन्च किया था। Mi Notebook 14 को तीन स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन में पेश किया है। लैपटॉपप के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 41,999 रुपए है। वहीं 512GB स्टोरेज ऑप्शन 44,999 रुपए है, जबकि Nvidia GeForce MX250 GPU के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपए है। Mi Notebook 14 सिंगल सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा। Mi Notebook 14 Horizon एडिशन का Core i5 मॉडल 54,999 रुपए में आता है। जबकि Core i7 मॉडल 59,999 रुपए में आएगा। Mi.com से दोनों लैपटॉप को HDFC बैंक के कार्ड से खरीद पर 2000 रुपए की बचत होगी। साथ ही लैपटॉप को EMI ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Mi NoteBook 14 रेग्यूलर एडिशन

Mi NoteBook 14 का रेग्यूलर एडिशन 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है। ये दो तरह के ग्राफिक्स कार्ड Interl Iris UHD620 या NVIDIA MX250 GPU के साथ आता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो बेहद ही पतले बेजल के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही, इसमें एंटी ग्लेयर कोटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB 3.1 Type-A पोर्ट्स, एक HDMI पोर्ट और 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक दिया गया है। साथ ही, इसमें एक USB 2.0 पोर्ट दिया गया है।

Mi NoteBook 14 Horizon Edition

Horizon Edition का डिजाइन और हार्डवेयर कॉन्फिग्यूरेशन बेस वेरिएंट्स से थोड़ा अलग है। इसमें अल्युमीनियम और मैग्नेशियम अलॉय का इस्तेमाल किया गया है जो कि 17.15mm चोड़ा है और इसका वजन महज 1.35 किलोग्राम है। इसमें मरकरी ग्रे कलर की फिनिशिंग दी गई है। ये 10th Gen Intel Core i5 और Core i7 दो वेरिएंट्स में आता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA MX350 GPU का इस्तेमाल 2GB RAM के साथ किया गया है। इसमें 65W की फास्ट 1C चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसे USB Type C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें 46Wh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस एडिशन में वेबकैम नहीं दिया गया है।

(Written By- Saurabh Verma)

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी