अब सीधे आपके घर पहुंचेगा Mi Store, खरीददारी से पहले ले सकेंगे फोन, टीवी का एक्सपीरिएंस

Mi Store on Wheels की शुरुआत से गांव और रिमोट इलाकों के लोगों को घर से दूर जाकर Mi प्रोडक्ट की खरीददारी नही करनी होगी। साथ ही प्रोडक्ट की खरीदारी से पहले उसका एक्सपीरिएंस लेने का ऑप्शन होगा। Mi Store on Wheels की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 12:35 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 12:35 PM (IST)
अब सीधे आपके घर पहुंचेगा Mi Store, खरीददारी से पहले ले सकेंगे फोन, टीवी का एक्सपीरिएंस
यह कंपनी के Mi Store on Wheels की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Xiaomi कंपनी भारत के गांवों और रिमोट इलाकों तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कंपनी की तरफ से Mi Store on Wheels कॉन्सेप्ट की शुरूआत की गई है। यह एक वैन पर बनाया गया Mi स्टोर है, जो एक तरह की चलती-फिरती दुकान है। इस स्टोर में स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन समेत कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद रहेंगे, जो गांव-देहात के इलाकों तक पहुंचेगा, जहां लोग Mi स्मार्टफोन और Mi स्मार्ट टीवी समेत तमाम तरह के प्रोडक्ट का एक्सपीरिएंस ले सकेंगे। साथ ही पसंद आने पर तत्काल खरीददारी भी कर पाएंगे। 

क्या होगा फायदा 

Mi Store on Wheels की शुरुआत होने से गांव और रिमोट इलाकों के लोगों को घर से दूर जाकर Mi प्रोडक्ट की खरीददारी नही करनी होगी। साथ ही प्रोडक्ट की खरीदारी से पहले उसका एक्सपीरिएंस लेने का ऑप्शन होगा।Mi Store on Wheels की शुरुआत पायलट फेस में छत्तीसगढ़ के रिमोट एरिया से की गई है। हालांकि जल्द ही इसे भारत के अन्य राज्यों में शुरू किया जाएगा। 

इन प्रोडक्ट की कर पाएंगे खरीददारी 

Mi Store On Wheels के जरिए जिन प्रोडक्ट की खरीददारी की जा सकेगी, उसमें हालिया लॉन्च  9 सीरीज के मॉडल Redmi, Redmi 9, Redmi 9 Prime, Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 9A शामिल होंगे। स्मार्टफोन के अलावा Mi Store से  32 इंच और 43 इंच Mi स्मार्ट टीवी, Mi Box 4K, Mi TV Stick, Mi CCTV Cameras, Mi Sports Bluetooth Earphones, Mi True Wireless Earphones 2, Redmi Earbuds S, Mi Sunglasses, Mi Powerbanks और Chargers की खरीददारी की जा सकेगी।  

Mi प्रोडक्ट का भारत में बड़ा यूजर बेस मौजूद

भारत में Mi प्रोडक्ट का बड़ा यूजर बेस मौजूद है। इसमें से बड़ी संख्या में लोग रिटेल स्टोर से खरीददारी करना पसंद करते हैं। Mi इंडिया के रिटेल स्टोर की बात करें, तो मौजूदा वक्त में  देशभर में 75 से ज्यादा Mi Homes, 45 से ज्यादा Mi Studios, 8000 से ज्यादा Mi प्रिफर्ड पार्टनर और 4000 से ज्यादा रिटेल पार्टनर हैं। 

chat bot
आपका साथी