JioPhone Next: 10 प्वाइंट में जानें दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ, बस इतनी होगी कीमत!

JioPhone Next Leased JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल डिटेल जारी कर दी है। ऐसे में अब JioPhone Next स्मार्टफोन का लॉन्च रह गया है। आइए जानते हैं कि आखिर कब तक JioPhone Next स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत के बारे में-

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:01 AM (IST)
JioPhone Next: 10 प्वाइंट में जानें दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ, बस इतनी होगी कीमत!
यह JioPhone Next की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। JioPhone Next Leased: JioPhone Next स्मार्टफोन का इंतजार लंबे वक्त से जारी है। हालांकि जल्द ही इंतजार खत्म हो सकता है। कंपनी ने आज JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल डिटेल जारी कर दी है। ऐसे में अब JioPhone Next स्मार्टफोन का लॉन्च रह गया है। आइए जानते हैं कि आखिर कब तक JioPhone Next स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत के बारे में-

लॉन्च डेट

Reliance की तरफ से ऑफिशियल तौर पर JioPhone Next की लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें, तो JioPhone Next को दीवाली के दिन 4 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत

JioPhone Next की ऑफिशियल कीमत का भी ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक JioPhone Next की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये हो सकती है।

प्रोसेसर

JioPhone Next में 28nm बेस्ड Sanpdragon 215 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह 4 Core और A53 Core सपोर्ट के साथ आएगा। इसकी क्लॉक स्पीड 1.3 GHz होगी। यह प्रोसेसर ऑप्टिमाइज्ड कनेक्टिविटी एंड लोकेशन टेक्नॉलोजी, ऑडियो और बैटरी के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम

JioPhone Next प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम (Pragati OS) पर चलेगा। यह एंड्राइ़ड 11 बेस्ड होगा। Pragati OS को खासतौर पर Google की तरफ से JioPhone Next के लिए बनाया गया है। JioPhone Next दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

कैमरा

JioPhone Next में रियर पैनल पर 13MP Omnivision कैमरा दिया जाएगा, जो फ्लैश लाइट सपोर्ट के साथ आएगा। जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया जाएगा।

बैटरी

JioPhone Next में 2,500mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इसमें लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।

वॉयस असिस्टेंड और ट्रांसलेशन 

JioPhone Next को वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा। मतलब यूजर्स बोलकर अपनी लोकल भाषा में इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। JioPhone Next में ट्रांसलेशन फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में किसी भी स्क्रीन का अनुवाद कर पाएंगे। यह यूजर्स को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सामग्री को पढ़ने में भी मदद करता है।

Easy and Smart Camera

डिवाइस एक स्मार्ट और पावरफुल कैमरे से लैस है जिसमें पोर्ट्रेट मोड समेत विभिन्न फोटोग्राफी मोड मिलेंगे। यूजर्स अपने सब्जेक्ट को फोकस करके शानदार इमेज क्लिक कर पाएंगे। 

फिल्टर

JioPhone Next स्मार्टफोन कैमरा ऐप इंडियन ऑग्मेंटिड रियलिटी फिल्टर के साथ प्री-लोडेड आता है। यानी कैमरे में बहुत से फिल्टर पहले से ही लोड होकर आते हैं।

Jio और Google Apps प्रीलोडेड

JioPhone Next स्मार्टफोन Google Play Store के साथ आएगा। जिससे यूजर्स लाखों ऐप्स को इंस्टॉल करने की सुविधा होगी। यह प्री-लोडेड Jio और Google  ऐप्स के साथ आएगा। 

chat bot
आपका साथी