Jagran HITech Award 2020 highlights : साउथ कोरियाई कंपनी Samsung और Hyundai की रही धूम, मिले सबसे ज्यादा अवार्ड

इस साल के jagran Hitech Award में साउथ कोरियाई कंपनी Samsung और Hyundai का दबदबा रहा। 2020 स्मार्टफोन ऑफ द ईयर अवार्ड Samsung Note 20 Ultra को मिला। वही कार ऑफ द ईयर अवार्ड साउथ कोरियाई कंपनी Hyundai के खाते में गया।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 08:38 PM (IST)
Jagran HITech Award 2020 highlights : साउथ कोरियाई कंपनी Samsung और Hyundai की रही धूम, मिले सबसे ज्यादा अवार्ड
यह Jagran Hitech Award की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. HiTech Awards 2020' का ऐलान हो चुका है। इस साल के jagran Hitech Award में साउथ कोरियाई कंपनी Samsung और Hyundai का दबदबा रहा। 2020 स्मार्टफोन ऑफ द ईयर अवार्ड Samsung Note 20 Ultra को मिला। वही कार ऑफ द ईयर अवार्ड साउथ कोरियाई कंपनी Hyundai के खाते में गया। इन दोनों कंपनियों को सबसे ज्यादा अवार्ड मिले। इस अवार्ड के प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर FUN88 और को-स्पॉन्सर Amazon थे। 

Jagran Hitech Award 2020 इवेंट हाईलाइट्स 

9:00 PM 

2020 स्मार्टफोन ऑफ द ईयर अवार्ड Samsung Note 20 Ultra को दिया गया है।  

8:45 PM 

होंडा सिटी को कार ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है। वही Hyudai को कार ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है।

8:30 PM 

बाइक मैन्युफैक्चर्स ऑफ द ईयर अवार्ड Here Motocorp को मिला है।  Hero Etreme 160R को मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर अवार्ड मिला है। कार मैन्युफैक्चर्स ऑफ द ईयर अवार्ड मारुति सुजुकी को दिया गया है। 

08:15 PM 

2020 लाइफ स्टाइल फिटनेस बैंड ऑफ द ईयर अवार्ड Timex Fitness Band को दिया गया है। इंटीग्रेटेड डिजिटल कैंपेन ऑफ द ईयर अवार्ड Xiaomi Mi को दिया गया है। टेक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन को दिया गया। 2020 टेक मेन्यूफेक्चर ऑफ द ईयर अवार्ड Realme को दिया गया है।  

08:15 PM 

Hyundai को सीएसआर एक्टिविटी का एडिटर च्वाइस अवार्ड दिया गया है। साल 2020 का ऑटोमोटिव पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड मारुति सुजुकी के ईडी मार्केट शशांक श्रीवास्तव को दिया गया है। 

08:05 PM 

2020 गैजेट्स ऑफ द ईयर अवार्ड Apple iPad Pro 2020 को दिया गया है। Realme SLED 4K को 2020 स्मार्ट टीवी ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। 2020 प्रीमियम फोन ऑफ द ईयर अवार्ड Samsung Galaxy Fold 2 को दिया गया है। 

08:05 PM 

Royal Enfield Meteor 350 को इस साल के Jagran Hitech मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर व्यूअर च्वाइस अवार्ड दिया गया है। 

07:55 PM 

परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर का अवार्ड Ducati Panigale V2 को मिला है। Hero Electric Optima HX स्कूटर को साल 2020 का ईवी टू व्हीलर ऑफर द अवार्ड दिया गया है। Honda Activa 6G को साल 2020 का स्कूटर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है। 

07:45 PM 

2020 बजट स्मार्टफोन ऑफ द ईयर का Jagran Hitech अवार्ड Realme C11 स्मार्टफोन को मिला है। वही लैपटॉप ऑफ दी ईयर Lenovo Yoga Slim 7i को मिला है। 

07:30 PM 

Jabra Elite Acitve 75t को टीडब्ल्यूएस ईयरफोन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है। 2020 मिड-बजट स्मार्टफोन ऑफ द ईयर के लिए Redmi Note 9 Pro Max को चुना गया है। Samsung Note 20 Ultra स्मार्टफोन को 2020 कैमरा फोन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है।  

07:15 PM 

2020 स्मार्ट वीयरेबल ऑफ द ईयर अवार्ड Apple Watch Series 6 को मिला है। Asus ROG Phone 2 स्मार्टफोन को साल 2020 का परफॉर्मेंस स्मार्टफोन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है। 

07:05 PM 

2020 टेक इनोवेशन ऑफ द ईयर अवार्ड Moto Razr 5G स्मार्टफोन को दिया गया है। यह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसकी दुनियाभर में 10 मिलियन से ज्याद सेल हुई है। जल्द ही नया Moto Razr फोन आएगा। यह फोन ड्यूल स्क्रीन, ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है।  

06:50 PM

Hyundai Creta को कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। Volkswagen T-Roc को मिड साइज एसयूवी ऑफ द ईयर Jagran Hitech Award 2020 अवार्ड मिला है। jagran Hitech का फुल साइज एसयूवी का अवार्ड MG Gloster को मिला है। किआ कार्निवल को एमपीवी ऑफ द ईयर अवार्ड मिला। Merecedes Benz GlS के लग्जरी कार ऑफ द ईयर का अवार्ड  मिला। Audi Q 8 को लग्जरी एसयूवी ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। 

06:35 PM

Hyundai Elite i20 को साल 2020 का Jagran Hitech हैचबैक ऑफ द ईयर अवार्ड मिला है। Honda City को सेडान ऑफ द ईयर अवार्ड मिला है। सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में Kia sonet को साल 2020 का सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑफ द ईयर Jagran Hitech Award मिला है।  

06:20 PM

यह साल कोविड-19 की वजह से काफी चुनौतिपूर्ण रहा है। बिजनेस के साथ व्यक्तिगत तौर लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। लेकिन अगर ह्यूमन नेचर की बात करें, तो ऐसे ही चुनौतियों के बीच नए इनोवेशन उभरकर सामने आते हैं। इन्ही इनोवेशन को इस अवार्ड के लिए चुना गया है,  जिससे आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा इनोवेशन के लिए प्रेरणा मिलेगी। कोविड 19 के दौर में कई सारे इनोवेशन किये गये हैं। यह ऐसा दौर है, जिसने लोगों के ज्याद से ज्यादा इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित किया है। - भरत गुप्ता, सीईओ,  जागरण न्यू मीडिया 

05:50 PM

2019 कनेक्टेड अवार्ड की विजेता MG Hector रही थी और सेडान ऑफ द ईयर की विजेता BMW की 3-Series रही है। ऑटो पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड हुंडई के ग्रुप हेड और सीनियर जनरल मैनेजर Puneet Anand को दिया गया था। एसयूवी ऑफ द ईयर अवराड् Jeep Compass Trailhawk को दिया गया था। 

05:40PM

2019 बजट स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर के लिए Realme 5 Pro को विजेता चुना गया था। Realme को 2019 मोस्ट प्रॉमिशिंग स्मार्टफोन ब्रांड के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

Join us tonight at 6 pm as we are ready to redefine excellence in #Mobile & #Mobility at #JagranHiTechAwards2020

For More Visit: https://t.co/evIvCZyOgq" rel="nofollow pic.twitter.com/EQ1ejF69Qi— Dainik Jagran (@JagranNews) November 30, 2020

05:20PM

Samsung Galaxy Fold को साल 2019 में दो कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। Realme के CEO माधव सेठ को 2019 टेक  ऑफ दी ईयर चुना गया था। 2019 कैमरा फोन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Realme XT के नाम रहा था। 

05:10PM

यह Jagran Hitech Awards 2020 का दूसरा साल है। पिछले साल के Jagran HiTech Awards में मोबाइल निर्माता कंपनियां Realme और OnePlus ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। Realme, OnePlus के अलावा Samsung ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते थे।

chat bot
आपका साथी