55 इंच itel 4k स्मार्ट टीवी जुलाई में होगी लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

itel ने इसी साल मार्च माह में itel G सीरीज की Ultra HD स्मार्ट टीवी को पेश किया है। स्मार्ट टीवी को 43इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया था। वहीं अब itel 55 इंच स्क्रीन साइज में 4K स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने जा रही है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 03:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 03:52 PM (IST)
55 इंच itel 4k स्मार्ट टीवी जुलाई में होगी लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह itel स्मार्ट टीवी की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। itel की नई स्मार्ट टीवी जल्द भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है। यह एक 55 इंच स्क्रीन साइज वाली 4K एंड्राइड स्मार्ट टीवी होगी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी को भारतीय मार्केट में जुलाई में पेश किया जा सकता है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले स्मार्ट टीवी की कुछ डिटेल लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक itel की अपकमिंग स्मार्ट टीवी में एक बड़ी 55 स्क्रीन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले के साथ आएगी। itel 55 इंच और इससे ज्यादा बड़ी स्क्रीन साइज की स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर सकती है।

itel स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन्स 

itel स्मार्ट टीवी में पावरफुल प्रोसेसर के साथ दमदार साउंड क्वॉलिटी मिलती है। अगर साउंड क्वॉलिटी की बात करें, तो 24W Dolby audio का सपोर्ट दिया जा सकता है, जो लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन के साथ आएगा। itel की लेटेस्ट एंड्राइड स्मार्ट टीवी को अपर और मिडिल इनकम ग्रुप के हिसाब से डिजाइन किया गया है। itel ने इसी साल मार्च माह में itel G सीरीज की Ultra HD स्मार्ट टीवी को पेश किया है। स्मार्ट टीवी को 43इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया था। वहीं अब itel 55 इंच स्क्रीन साइज में 4K स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने जा रही है।

कनेक्टिविटी 

इस स्मार्ट टीवी को Google Assistant, Google Play Store के साथ ही कई सारे प्री-लोडेड ऐप का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्ट टीवी को इन बिल्ट वॉयस कंट्रोल और डेडिकेटेड Youtube और Amazon Prime बटन के साथ पेश किया जा सकता है। इसे 400 nits ब्राइटनेस लेवल के साथ पेश किया जा सकता है। स्मार्ट टीवी को बेजेललेस डिजाइन में पेश किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी