क्या iPhone 11 सीरीज के स्मार्टफोन iPhone 12 से हैं बेहतर? यहां जानिए पूरी डिटेल

iphone 12 स्मार्टफोन की बैटरी iPhone 11 Pro Max और iPhone 11 Pro से कम होने का दावा किया गया है। iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 2815 mAh की बैटरी दी गई है जो मौजूदा वक्त के इस्तेमाल के लिहाज से काफी कम है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:28 PM (IST)
क्या iPhone 11 सीरीज के स्मार्टफोन iPhone 12 से हैं बेहतर? यहां जानिए पूरी डिटेल
यह iPhone 12 Pro Max की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Apple की तरफ से हाल ही में नई iPhone 12 सीरीज की लॉन्चिंग हुई है, जिसे लेकर शुरुआत में मार्केट में काफी क्रेज दिखा। हालांकि अब कई सारी रिपोर्ट में iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी iphone 12 सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को पहले जान लें, जो आपकी नए iPhone खरीदने में मदद कर सकती है।

जानिए कीमत और बैटरी लाइफ में अंतर 

NoteBookcheck वेबसाइट के मुताबिक iPhone 12 स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा पावरफुल नही है। iphone 12 स्मार्टफोन की बैटरी iPhone 11 Pro Max और iPhone 11 Pro से कम होने का दावा किया गया है।  iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 2815 mAh की बैटरी दी गई है, जो मौजूदा वक्त के इस्तेमाल के लिहाज से काफी कम है। iPhone 12 स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्जिंग के बाद 6 घंटे 35 मिनट में पूरी खत्म हो जाती है, जबकि इसी दौरान iPhone 11 Pro की बैटरी 18% बची रह जाती है। इसके बावजूद iPhone 11 और iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में काफी ज्यादा अंतर है। 

बैटरी बैकअप  iPhone 11 Pro Max -  8 घंटे 29 मिनट  iPhone 11 Pro - 7 घंटे 36 मिनट  iPhone 11 -  5 घंटे 8 मिनट  iPhone XR - 4 घंटे 31 मिनट  iPhone 12 - 6 घंटे 41 मिनट iPhone 12 Pro - 6 घंटे 35 मिनट 

iPhone 12

iPhone 12 (64GB) - 79,000 रुपये  iPhone 12 (128GB) - 84,900 रुपये  iPhone 12 (245GB) - 94,900 रुपये

iPhone 12 Pro

iPhone 12 Pro (128GB) - 1,19,900 रुपये  iPhone 12 Pro (256GB) - 1,29,900 रुपये  iPhone 12 Pro (512GB) - 1,49,900 रुपये 

iPhone 11  iPhone 11 (64GB) - 68,300 रुपये   iPhone 11 (128GB) - 73,600 रुपये  iPhone 11 (256 GB) - 84,100 रुपये 

iPhone 11 Pro iPhone 11 Pro (64GB) 79,999 रुपये  iPhone 11 Pro (64GB) - 79,999 रुपये iPhone 11 Pro (256GB) - 92,999 रुपये iPhone 11 Pro (256GB) - 92,999 रुपये 

iPhone 11 Pro Max  iPhone 11 Pro Max (256GB) - 131,900 रुपये  iPhone 11 Pro Max (256GB) - 131,900 रुपये  iPhone 11 Pro Max (256GB) - 131,900 रुपये 

chat bot
आपका साथी