iPhone 13 के लिए भारतीयों को खर्च करनी होगी सबसे ज्यादा सैलरी : रिपोर्ट

Apple iphone 13 भारतीयों को Apple iphone 13 के लिए दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा दिन काम करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीयों की औसत प्रति व्यक्ति आय बाकी देशों के मुकाबले काफी कम है और iphone 13 की कीमत कम है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:53 PM (IST)
iPhone 13 के लिए भारतीयों को खर्च करनी होगी सबसे ज्यादा सैलरी : रिपोर्ट
यह iPhone 13 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Indians Apple iphone craze: Apple iPhone का शौक आसान नहीं है। खासतौर पर भारतीयों के लिए iPhone का क्रेज काफी महंगा पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अगर iPhone 13 सीरीज के स्मार्टफोन खरीदते हैं, उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी खर्च करनी होगी। मतलब भारतीयों को iphone 13 के लिए दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा दिन काम करना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारतीयों की औसत प्रति व्यक्ति आय बाकी देशों के मुकाबले काफी कम है। जबकि टैक्स और अन्य मदों के चलते भारत में iPhone 13 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत काफी ज्यादा हो जाती है। 

किसको कितने दिन करना होगा काम  ऐसे में भारतीयों को iPhone 13 खरीदने के लिए बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा घंटे काम करना होगा। Money Super Market की रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अगर औसतन 724 घंटे यानी करीब 3 माह काम करेंगे, तो नया iPhone 13 खरीद पाएंगे। अगर भारतीय iphone 13 mini स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उन्हें औसतन 633 दिन काम करना होगा। वही iphone 13 मॉडडल के लिए 724 दिन काम करना होगा। iphone 13 Pro मॉडल को 1086 दिन काम करना होगा। जबकि iPhone 13 Pro max के लिए 1177 दिन काम करना होगा। भारत से ज्यादा जिस देश के लोगों के iphone 13 स्मार्टफोन के लिए सबसे ज्यादा दिन काम करना होगा, उसमें फिलीपिंस है। वहीं स्विटजरलैंड के लोग मात्र 34 घंटे यानी 4 दिन की कमाई में नया iPhone 13 खरीद सकते हैं। इसी तरह यूनाइटेड स्टेट में 50 घंटे 6 दिन और सिंगापुर में मात्र 54 घंटे यानी 7 दिन काम करके नया स्मार्टफोन खरीद सकेंगे।

यहां सबसे ज्यादा घंटे काम करके खरीद पाएंगे iPhone 13

फिलिपींस - 775 घंटे इंडिया - 724 घंटे ब्राजील - 690 घंटे तुर्की - 639 घंटे रशिया - 428 घंटे मैक्सिको - 417 घंटे

यहां सबसे कम घंटे काम करके खरीद सकेंगे iPhone 13 स्विटजरलैंड - 34.3 घंटे Luxembourg - 40.0 घंटे यूनाइटेड स्टेट - 49.5 घंटे सिंगापुर - 54.8 घंटे नार्वे - 59.6 घंटे  ऑस्ट्रेलिया - 59.9 घंटे

chat bot
आपका साथी