भारतीयों का बदला मिजाज! मोबाइल नहीं टीवी पर देख रहें YouTube, 93% भारतीय लोकल भाषा में देखते हैं कंटेंट

Google ओन्ड कंपनी ने बताया कि भारतीय यूजर्स Youtube पर भारतीय भाषाओं जैसे हिंदी तमिल में सबसे ज्यादा कंटेंट देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 93 फीसदी से ज्यादा लोग भारतीय भाषा में कंटेंट देखने पसंद करते हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 12:29 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 12:29 PM (IST)
भारतीयों का बदला मिजाज! मोबाइल नहीं टीवी पर देख रहें YouTube, 93% भारतीय लोकल भाषा में देखते हैं कंटेंट
यह YouTube की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, पीटीआई। भारतीयों का Youtube देखने का मिजाज बदल रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2 करोड़ भारतीयों ने इस साल मई माह में टीवी पर Youtube देखा है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा है। वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी का कहना है कि लोग YouTube को लिविंग रूम में जगह दे रहे हैं। वहीं Google ओन्ड कंपनी ने बताया कि भारतीय यूजर्स Youtube पर भारतीय भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल में सबसे ज्यादा कंटेंट देख रहे हैं। बता दें कि 93 फीसदी से ज्यादा लोग भारतीय भाषा में कंटेंट देखने पसंद करते हैं।

टीवी पर Youtube देखने का बढ़ा चलन 

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2 करोड़ से ज्यादा लोग कनेक्टेड टीवी पर स्टोरीज देखते हैं। Google India के मैनेजर और वाइड प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने कहा कि Google भारत को डिजिटल इकॉनमी बनने में मदद करेगा। YouTube के डिजिटल वीडियो इस दिशा में अहम रोल अदा करेंगे। कंपनी की मानें, तो मौजूदा वक्त में यूजर्स नई स्किल सिखने के लिए YouTube के कंटेंट का सहारा ले रहे हैं। 85 फीसदी ने माना कि कोविड-19 के दौर में Youtube से उन्हें अपनी स्किल्स को इंप्रूव करने में काफी मदद मिली है।

भारतीय भाषाओं में देखा जा रहे वाडियो 

पिछले साल के मुकाबले इस साल मई 2021 में करीब 60 फीसदी करियर रिलेटेड वीडियो देखने में 60 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। Youtube पर 140 से ज्यादा चैनल्स हैं, जिसके सब्सक्राइबर्स 10 मिलिनय है। जबकि 4,000 से ज्यादा चैनल के एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जुलाई 2021 के आंकड़ों के मुताबिक YouTube पर शॉर्ट वीडियो की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही इनके डेली 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

chat bot
आपका साथी