Huawei कर रहा है ट्रिपल फोल्ड डिस्प्ले वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम, Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर

Huawei कथित तौर पर ट्रिपल फोल्ड डिस्प्ले वाले वाइल्ड मेट फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। Huawei ने हाल ही में ऑल-स्क्रीन फिंगरप्रिंट अनलॉक वाले स्मार्टफोन के लिए पेटेंट दायर किया है। नई फ़ुल-स्क्रीन फ़िंगरप्रिंट तकनीक यूजर्स को फ़ोन को अनलॉक किए बिना टेक्स्ट मैसेज का जवाब देने देगी।

By Mohini KediaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:17 PM (IST)
Huawei कर रहा है ट्रिपल फोल्ड डिस्प्ले वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम, Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर
यह Huawei की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर में स्मार्टफोन में नए-नए तरह के वेरिएंट्स और एडवांस अपडेट्स आ रहे हैं| इसी बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन (Foldable Smartphones) का क्रेज भी काफी तेजी से बड़ रहा है| जिसमें Samsung अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ मार्केट लीड कर रहा है| इसी को कम्पीट करने के लिए कई कंपनियां अपने फोल्डेब्ल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही हैं| जानकारी के मुताबिक, चीनी टेक दिग्गज Huawei कथित तौर पर ट्रिपल फोल्ड डिस्प्ले वाले वाइल्ड मेट फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ दायर एक पेटेंट से पता चला है कि अपकमिंग WIPO डिवाइस सैमसंग जेड फ्लेक्स (Samsung z flex) के समान है जिसे पिछले महीने प्रदर्शित किया गया था, जारी किए गया 41-पेज के डॉक्यूमेंट में डिवाइस का ब्लूप्रिंट है जिसमें स्क्रीन को सात पार्ट में दिखाया गया है| कंपनी के पास स्टाइलस और सब-डिस्प्ले के साथ एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भी है।

Huawei ने CNIPA (चाइना नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन) के साथ डिज़ाइन पेटेंट दायर किया, जिसे अब अप्रूवल और पब्लिकेशन मिल गया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन प्राइमरी स्क्रीन के ठीक बगल में एक स्टाइलस और एक सब-डिस्प्ले के साथ आएगा, जो एक इनवर्ड फोल्डिंग डिज़ाइन दिखाता है।

इसके अलावा, Huawei ने हाल ही में ऑल-स्क्रीन फिंगरप्रिंट अनलॉक तकनीक वाले स्मार्टफोन के लिए एक पेटेंट दायर किया है। फर्म ने खुलासा किया कि नई फ़ुल-स्क्रीन फ़िंगरप्रिंट तकनीक यूजर्स को फ़ोन को अनलॉक किए बिना टेक्स्ट मैसेज का जवाब देने की अनुमति देगी।

यह स्पष्ट नहीं है कि ये डिवाइस बाजार में कब पेश किए जाएंगे। लेकिन LetsGoDigital के मुताबिक, वे केवल Huawei Clamshell फोन के लॉन्च के बाद ही जारी किए जाएंगे, जिसकी तुलना सैमसंग के Z Flip 3 से की जा सकती है। 

chat bot
आपका साथी