Battlegrounds Mobile India के लिए ये होंगी जरूरी शर्तें, जान लीजिए वरना नहीं खेल पाएंगे गेम

Battlegrounds Mobile India गेम के खेलने की कुछ जरूरी शर्तों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप Battlegrounds Mobile India गेम को खेलना चाहते हैं तो आपको बेहतर तरीक से इन शर्तों को जान लेना चाहिए वरना आप PUBG स्टाइल इंडियन वर्जन गेम को नहीं खेल पाएंगे।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:46 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:46 AM (IST)
Battlegrounds Mobile India के लिए ये होंगी जरूरी शर्तें, जान लीजिए वरना नहीं खेल पाएंगे गेम
यह Battlegrounds Mobile India की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG मोबाइल के इंडियन वर्जन Battlegrounds Mobile India की लॉन्चिंग डेट फिलहाल कंफर्म नहीं हुई है। लेकिन इस बीच कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर एक अपडेट जारी किया है, जिसमें Battlegrounds Mobile India गेम के खेलने की कुछ जरूरी शर्तों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप Battlegrounds Mobile India गेम को खेलना चाहते हैं, तो आपको बेहतर तरीक से इन शर्तों को जान लेना चाहिए, वरना आप PUBG स्टाइल इंडियन वर्जन गेम को नहीं खेल पाएंगे। शर्ते पूरी न होने पर आपकी रिक्वेस्ट को 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

 OTP होगा गेम लॉग-इन करने का एकमात्र तरीका 

Battlegrounds Mobile India गेम को लॉग-इन करने के लिए OTP डालना होगा। यह OTP बेस्ड सिस्टम Battlegrounds Mobile India गेम को लॉग-इन करने का एकमात्र तरीका होगा। इससे पहले तक PUBG Mobile को खेलने के लिए प्लेयर्स को Facebook, Google Play या Guest अकाउंट के जरिए लॉग-इन करने की सुविधा दी जाती है। लेकिन PUBG के नये इंडियन वर्जन को खेलने की शर्तों को सख्त कर दिया गया है। ऐसा इसलिए है कि पिछले साल भारत सरकार ने डेटा चोरी और भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने के आरोप में ब्लॉक कर दिया था। 

 क्या होंगी जरूरी शर्ते  दक्षिण कोरियाई डेवलपर KRAFTON ने Battlegrounds Mobile India के सपोर्ट पेज से जानकरी दी है कि गेम को लॉग-इन करने के लिए "OTP" ऑथेंटिकेशन देना जरूरी होगा। OTP वेरिफाई करने बाद ही प्लेयर्स गेम खेल सकेंगे। यूजर तीन बार 'वेरिफाई कोड' दर्ज कर सकता है, जिसके बाद यह काम नहीं करेगा। एक वेरिफिकेशन कोड पांच मिनट के लिए मान्य होगा। प्लेयर केवल 10 बार OTP रिक्वेस्ट कर सकता है, जिसके बाद वह 24 घंटे के लिए रिक्वेस्ट करने के लिए प्रतिबंधित हो जाएगा। एक फोन नंबर को अधिकतम 10 अकाउंट पर रजिस्टर किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी