How to Download Tik tok: बैन होते ही गूगल पर फैन्स ने जमकर किया सर्च

TikTok पर बैन लगने की घोषणा के बाद Google पर How To Download TikTok के सर्च एकदम से बढ़ गए हैं

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 09:22 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 04:27 PM (IST)
How to Download Tik tok: बैन होते ही गूगल पर फैन्स ने जमकर किया सर्च
How to Download Tik tok: बैन होते ही गूगल पर फैन्स ने जमकर किया सर्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok को Google और Apple के प्ले स्टोर से बैन कर दिया गया है। TikTok 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स के साथ दुनिया की उन ऐप्स में से एक है जिसने सबसे तेज तरक्की की है। हर महीने 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स इस ऐप को ज्वाइन कर रहे हैं। इसके कुछ यूजर्स में सबसे ज्यादा यूजर्स भारत के हैं। भारत में 12 करोड़ TikTok यूजर्स हैं। प्ले स्टोर्स से बैन करने के बाद भी यूजर्स पर ज्यादा फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। TikTok फैन्स इस ऐप को अब भी डाउनलोड कर इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि TikTok पर बैन लगने की घोषणा के बाद Google पर How To Download TikTok के सर्च एकदम से बढ़ गए हैं।

How To Download TikTok कर रहा ट्रेंड:

Google trends के अनुसार, TikTok डाउनलोड कैसे करें इस सवाल के सर्चेज एकदम से बढ़ गए हैं। बैन लगने के बाद इसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने Google और Apple को TikTok के डाउनलोड्स पर बैन लगाने के कहा था जिसके बाद दोनों कंपनियों ने अपने ऐप स्टोर से इस रिमूव कर दिया है। नीचे हमने एक स्क्रीनशॉट दिया है जिसमें आप देख सकते हैं कि 16 अप्रैल को इस ऐप पर बैन लगने के बाद से TikTok Download के सर्चेज एकदम से बढ़ गए हैं।

यूजर्स ने किया Google/Apple ऐप स्टोर को बायपास:

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो TikTok फैन्स Google/Apple ऐप स्टोर को बायपास कर इसे डाउनलोड करने का अन्य विकल्प ढूंढ रहे हैं। कई ऐसी APK मिरर साइट्स मौजूद हैं जो किसी भी ऐप को डाउनलोड करने का तरीका उपलब्ध कराती हैं। इसके लिए Google/Apple ऐप स्टोर की जरूरत नहीं होती है। ऐसी ही एक वेबसाइट APKMirror ने बताया है कि उसकी वेबसाइट से TikTok डाउनलोडिंग 15 गुना बढ़ गई है। यह तब से हुआ जब से इसे ऐप स्टोर से बैन किया गया है।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

यह भी पढ़ें:

आप जल्द कर पाएंगे Jio GigaFiber इस्तेमाल, 1600 शहरों में किया जा रहा रोलआउट

ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 को कम कीमत में खरीदने का मौका, उठाएं ऑफर का लाभ

एक बार फिर बढ़ीं PUBG Mobile की मुश्किलें, राजकोट पुलिस ने Google को भेजा पत्र

chat bot
आपका साथी