6 अक्टूबर को Nokia का मेगा इवेंट, Nokia G50 5G समेत ये शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, यहां जानें डिटेल

Nokia के इस मेगा इवेंट में Nokia G50 5G समेत कई शानदार स्मार्टफन लॉन्च होंगे। Nokia की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी 6 अक्टूबर को Nokia G50 5G के अलावा Nokia T20 एंड्राइड टैबलेट को लॉन्च कर सकती है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:44 PM (IST)
6 अक्टूबर को Nokia का मेगा इवेंट, Nokia G50 5G समेत ये शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, यहां जानें डिटेल
यह Nokia की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने अपने मेगा इवेंट की डेट का ऐलान कर दिया है, जो कि 6 अक्टूबर को होगा। Nokia के इस मेगा इवेंट में Nokia G50 5G समेत कई शानदार स्मार्टफन लॉन्च होंगे। Nokia की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी 6 अक्टूबर को Nokia G50 5G के अलावा Nokia T20 एंड्राइड टैबलेट को लॉन्च कर सकती है। कंपनी की तरफ से लॉन्च इवेंट का ऐलान कंपनी की ऑफिशियल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter से हुआ है। ऐसी खबर है कि Nokia G50 एक 5G स्मार्टफोन होगा। जिसे Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Nokia की तरफ से Noki X20, Nokia X10 और Nokia XR20 को लॉन्च किया जा सकता है।

Our family keeps growing.

Coming 6.10.21 pic.twitter.com/B55fUMWAOs

— Nokia Mobile (@NokiaMobile) September 20, 2021

Nokia अपकमिंग स्मार्टफोन 

Nokia के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में एक 4850mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Nokia G50 5G स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में मेन कैमरे के तौर पर 48MP का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा दो अन्य कैमरों का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Nokia T20 एंड्राइड टैबलेट

Nokia की ओर से जल्द एंड्राइड टैबलेट को लॉन्च किया जा सकता है। इसे Nokia T20 टैबलेट के नाम से पेश किया जा सकता है। टैब में 10.36 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Nokia T20 टैबलेट को 2015 के बाद लॉन्च किया जा रहा है। फोन को साल 2015 में पहली बार Nokia N1 Slate के नाम से पेश किया गया था। टैबलेट में Unisoc प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही टैब को एंड्राइड 11 बेस्ड आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।

chat bot
आपका साथी