ये हैं Made-in-India मोबाइल ऐप, जो ले सकते हैं WhatsApp से लेकर Twitter तक की जगह

Best made in India apps आज की खबर बहुत खास है। हम आपको यहां मेड इन इंडिया ऐप के बारे में बताएंगे जो WhatsApp से लेकर Twitter तक की जगह ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन मेड इन इंडिया मोबाइल ऐप के बारें में।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:17 AM (IST)
ये हैं Made-in-India मोबाइल ऐप, जो ले सकते हैं WhatsApp से लेकर Twitter तक की जगह
मेड इन इंडिया मोबाइल ऐप की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही देसी ऐप जमकर लॉन्च हुए हैं। ये मोबाइल ऐप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और इन्हें अब तक लाखों की संख्या में डाउनलोड किया जा चुका है। आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा मेड इन इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जो WhatsApp से लेकर Twitter तक की जगह ले सकते हैं। आइए इन देसी मोबाइल ऐप पर डालते हैं एक नजर...

Sandes

आप Sandes ऐप को व्हाट्सएप के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में आपको एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, कॉन्टैक्ट शेयरिंग, मैसेज स्टाइलिंग, ग्रुप चैटिंग, वीडियो और वॉयस कॉल जैसे तमाम फीचर्स मिलेंगे। इस ऐप का साइज 31MB है और इसे गूगल प्ले स्टोर-ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।  

Koo

कू मोबाइल ऐप को खासतौर पर ट्विटर के विकल्प के तौर पर उतारा गया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स ट्विटर की तरह अपने विचार साझा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कू ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस ऐप का साइज 23MB है और इसे गूगल प्ले स्टोर-ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।   

Moj

Moj ऐप लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस मोबाइल ऐप को टिक-टॉक के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Moj ऐप की बात करें तो यह एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप है, बल्कि एक देसी ऐप है। इस ऐप में यूजर्स अपने वीडियो शेयर करने के साथ दूसरे के वीडियो देख भी सकते हैं और उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। इसमें वीडियो की टाइम लिमिट 15 सेकेंड की है। यानि यूजर्स 15 सेकेंड का वीडियो बनाकर उसे फिल्टर करके शेयर कर सकते हैं। इस ऐप का इंटरफेस बेहद सिंपल है। 

इसमें आपको किसी वीडियो को फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और ट्विटर जैसे सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं। Moj ऐप में डांस, कॉमेडी, Vlog, फूड, DIY, इंटरटेनमेंट, न्यूज, फनी विडियोज, गाने और लव शायरी जैसे कई कंटेंट मौजूद है।

FAU-G

आप पबजी का विकल्प तलाश रहे हैं, तो FAU-G गेम आपके लिए बेहतर विकल्प है। फौजी गेम की बात करें तो यह एंड्राइड 8 और उससे अपग्रेडेट वर्जन को सपोर्ट करता है। इस गेम की थीम गलवान घाटी की जंग पर आधारित है। यह सिंगल प्लेयर गेम है और इसमें यूजर्स को कैंपेन मोड के साथ टीम डेथमैच और फ्री फॉर ऑल मोड मिलेगा। फिलहाल, इसमें यूजर्स के लिए कैंपेन मोड एक्टिव है। वहीं, इसके ग्राफिक्स शानदार है।

chat bot
आपका साथी