लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy फोन, वॉच और इयरबड्स की इमेज हुई लीक, यहां जानिए पूरी डिटेल

अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन व्हाइट ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन को S Pen stylus सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही Galaxy Z Flip 3 को पर्पल ब्लैक गोल्ड और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 12:40 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 12:40 PM (IST)
लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy फोन, वॉच और इयरबड्स की इमेज हुई लीक, यहां जानिए पूरी डिटेल
यह Samsung की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, आइएएनएस। Samsung का एक मेगा लॉन्चिंग इवेंट 11 अगस्त को होगा। इस Samsung Unpacked इवेंट में Samsung स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और इयरबड्स की लॉन्चिंग होगी। हालांकि लॉन्चिंग से पहले इन प्रोडक्ट की इमेज लीक हो गई है। जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त के लॉन्चिंग इवेंट में दो नये गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन, एक गैलेक्सी फैन एडिशन स्मार्टफोन और दो Galaxy वॉच को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही एक नये Galaxy Buds की लॉन्चिंग होगी।

Galaxy फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन्स 

टिप्सटर Evan Blass के मुताबिक अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन को S Pen stylus सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Z Flip 3 को पर्पल, ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालिया लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन को एक अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। यह Samsung Galaxy का स्मार्टफोन होगा, जो अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ आएगा। गैलेक्सी फोल्डेबल Z Flip 3 स्मार्टफोन को एक बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy Z Flip 3 के स्पेसिफिकेशन्स 

Galaxy Z Flip 3 में एक 1.83 इंच की एक बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन ड्यूल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। फोन में एक 12MP का मेन कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। Galaxy Z Flip3 की इंटरनल डिस्प्ले एक पंचहोल डिजाइन डिस्प्ले के साथ आएगी। फोन में एक 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गाय है। Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी हल्के और सस्ते होंगे।

Galaxy Watch Active 4 स्पेसिफिकेशन्स 

Blass ने एक मिड-रेंड स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 FE की GIF इमेज साझा की है। फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। एक अन्य ट्वीट में Blass ने दो नई Samsung Watch की इमेज साझा की है। यह दोनों नई स्मार्टफोन Google और Samsung के साझा प्लेटफॉर्म पर काम करेंगी। Galaxy Watch Active 4 को 44mm और 40mm स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। Galaxy Buds 2 में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर का सपोर्ट दिया गया है। इसे ग्रे, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Samsung की तरफ से डिवाइस लाइनअप और लॉन्चिंग डेट को ऑफिशियली जारी कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी