Galaxy Unpacked Event: Samsung ने पेश किए पांच दमदार डिवाइसेज

Samsung ने आज आयोजित हुए Galaxy Unpacked Event में अपने पांच दमदार डिवाइसेज लॉन्च किए हैं।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:08 PM (IST)
Galaxy Unpacked Event: Samsung ने पेश किए पांच दमदार डिवाइसेज
Galaxy Unpacked Event: Samsung ने पेश किए पांच दमदार डिवाइसेज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने आज आयोजित हुए Galaxy Unpacked Event में अपने पांच दमदार डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। इन डिवाइसेज में Galaxy Note 20 सीरीज के स्मार्टफोन्स, Galaxy Tab S7 सीरीज, Galaxy Watch 3, Galaxy Buds Live और Galaxy Z Fold 2 शामिल हैं। Galaxy Note 20 और Galaxy Tab S7 सीरीज को चुनिंदा बाजार में 21 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Galaxy Note 20 सीरीज

अब तक के सबसे दमदार Note सीरीज के डिवाइस Galaxy Note 20 सीरीज को दो मॉडल Note 20 और Note 20 Ultra के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही डिवाइसेज सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले और लेटेस्ट S-Pen के साथ आते हैं। Galaxy Note 20 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। जबकि Note 20 Ultra में 6.9 इंच का Edge Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X Infinity-O डिस्प्ले पैनल दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ आते हैं। Galaxy Note 20 Ultra में 108MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। जबकि Galaxy Note 20 64MP के टेलिफोटो सेंसर के साथ आता है। Note 20 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जबकि Note 20 Ultra 4,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

Tab S7 और Tab S7+

Galaxy के नए Tab S7 सीरीज की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट को 11 इंच की LTPS TFT स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि, Tab S7+ में 12.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही डिवाइसेस 7nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए हैं। Tab S7 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Tab S7+ 10,090mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया है। ये टैब 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। ये 13MP+ 5MP ड्यूल रिय और 8MP फ्रंट कैमरे फीचर के साथ आता है। 

Galaxy Z Fold 2 

इस अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन को डयूल स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इसका मेन स्क्रीन 7.6 इंच का दिया गया है। वहीं, इसके सेकेंडरी स्क्रीन की साइज 6.2 इंच की दी गई है। इसे दो कलर ऑप्शन्स मिस्टिक ब्रॉन्ज और मिस्टिक ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। ये Infinity-O एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आता है।  इसके अलावा Galaxy Watch 3 और Galaxy Bud Live TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च किया गया।

chat bot
आपका साथी