Tecno Spark Go 2020 गूगल प्ले कंसोल ​पर किया गया स्पॉट, जल्द दे सकता है बाजार में दस्तक

Tecno Spark Go 2020 को कंपनी एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है ​और गूगल प्ले कंसोल पर हुई लिस्टिंग में कई खास फीचर्स का खुलासा किया गया है

By Renu YadavEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 05:53 PM (IST)
Tecno Spark Go 2020 गूगल प्ले कंसोल ​पर किया गया स्पॉट, जल्द दे सकता है बाजार में दस्तक
Tecno Spark Go 2020 गूगल प्ले कंसोल ​पर किया गया स्पॉट, जल्द दे सकता है बाजार में दस्तक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। फोन निर्माता कंपनी Tecno ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Air लॉन्च किया था। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी Spark सीरीज के एक और नए स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2020 पर काम कर रही है। जिसे हाल ही में Google Play Console लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग में अपकमिंग स्मार्टफोन के कई खास फीचर्स का खुलासा किया गया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि Tecno Spark Go 2020 को कंपनी एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। 

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Tecno Spark Go 2020 से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन Google Play Console लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें Tecno के अपकमिंग फोन को मॉडल नंबर TECNO-KE5 नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह Tecno Spark Go 2020 हो सकता है। वैसे कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Tecno SPARK Go 2020 appears on the Google Play Console listing. Will feature a waterdrop notch display, 3GB of RAM, MediaTek Helio A20 processor, Android 10, 720 x 1600 display.#Techo #tecnosparkgo2020 pic.twitter.com/Un7MXV5GSh

— Mukul Sharma (@stufflistings) August 13, 2020 

Tecno Spark Go 2020 के संभावित फीचर्स

Google Play Console की लिस्टिंग के मुताबिक Tecno Spark Go 2020 में नॉच डिजाइन के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया जाएगा और यह स्मार्टफोन quad-core MediaTek Helio A20 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 2GB रैम की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 720x1,600 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन दिया जाएगा। 

Tecno Spark 6 Air के फीचर्स

कंपनी ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में Tecno Spark 6 Air को लॉन्च किया था। जिसमें 6,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे MediaTek Helio A22 चिपसेट पर पेश किया गया है और 2GB रैम दी गई है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है।

chat bot
आपका साथी