जून में लॉन्च होगा Nothing का पहला प्रोडक्ट EAR 1, जारी हुआ टीचर

लॉन्चिंग से पहले कंपनी की तरफ से EAR 1 का टीजर फोटो जारी किया गया है। साथ ही EAR 1 के बारे में कुछ जानकारी भी साझा की गई है। हालांकि लॉन्चिंग डेट और फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:23 PM (IST)
जून में लॉन्च होगा Nothing का पहला प्रोडक्ट EAR 1, जारी हुआ टीचर
यह EAR 1 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus कंपनी को सफलता दिलाने में Carl Pei ने अपनी राह अलग कर ली थी। OnePlus की सफलता में Carl Pei ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी। हालांकि बाद में Carl Pei ने OnePlus छोड़कर अपनी खुद की कंपनी Nothing की स्थापना की थी। अब Nothing कंपनी का पहला प्रोडक्ट आ रहा है। जिसे EAR 1 नाम दिया गया है। यह एक ट्रू वायरलेस इयरबड्स (TWS) है, जिसे अगले माह जून में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नहीं हआ है।लेकिन लॉन्चिंग से पहले कंपनी की तरफ से EAR 1 का टीजर फोटो जारी किया गया है। साथ ही EAR 1 के बारे में कुछ जानकारी भी साझा की गई है। हालांकि लॉन्चिंग डेट और फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

कमाल की खूबियों से लैस होगा EAR 1 

Nothing कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ Carl Pei ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Nothing EAR1 की डिटेल साझा की। साथ ही लिखा कि EAR  1 बस एक शुरुआत है। अभी शानदार सफर का शुरू होना बाकी है। उन्होंने कहा कि हम EAR 1 के फैंसी नाम के पीछे की डिबेट में नहीं पड़ना चाहते हैं। EAR 1 की खूबियां ही इसकी चर्चा की वजह बनेंगी। Carl Pei के मुताबिक EAR 1 TWS इयरबड्स कमाल की खूबियों से लैस होगा। यह इयरबड्स ट्रांसपैरेंसी, आइकॉनिक फर्म और रिफाइंड फंक्शन का तालमेल के साथ आएाग। टीजर फोटो के मुताबिक कंपनी EAR 1 इयरबड्स को ट्रांसपेरेंट मैटेरियल के साथ पेश कर सकती है। साथ ही इसका डिजाइन काफी अलग हो सकता है। 

इस साल जनवरी में Nothing कंपना का हुआ था ऐलान 

बता दें कि Nothing एक लंदन बेस्ड कंज्यूमर टेक कंपनी है। Carl Pei इसके को-फाउंडर हैं। Nothing कंपनी का ऐलान इस साल जनवरी में हुआ था। 

chat bot
आपका साथी