Xiaomi के 108MP फोन को आज सस्ते में खरीदने का मौका, यहां से करें खरीददारी

Redmi note 10 Pro Max स्मार्टफोन की बिक्री आज यानी 22 अप्रैल की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है जहां से Redmi Note 10 Pro Max को सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:11 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:11 AM (IST)
Xiaomi के 108MP फोन को आज सस्ते में खरीदने का मौका, यहां से करें खरीददारी
यह Redmi Note 10 Pro Max की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के 108MP फोन Redmi Note 10 Pro Max की आज सेल है। फोन की बिक्री आज यानी 22 अप्रैल की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है, जहां से Redmi Note 10 Pro Max को सस्ते में खरीदा जा सकेगा।  Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में आएगा। जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वही 8GB रैम और 128GB मॉडल 21,999 रुपये में आता है। फोन तीन कलर ऑप्शन Dark Night, Glacial Blue और Vintage Bronze में आएगा।

 

कीमत और ऑफर्स 

Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन को Citi Bank कार्ड से 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर पर खरीदा जा सकेगा। साथ ही फोन को 941 रुपये की प्रतिमाह EMI पर खरीद पाएंगे। इसके अलावा Jio की साझेदारी के साथ 3000 रुपये कैशबैक का लुत्फ उठाया जा सकेगा। 

 

स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 10 Pro Max में 6.6 इंच सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz और यह 3D कर्व्ड ग्लास बॉडी डिजाइन के साथ आएगा। फोन को Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर पर पेश किया गया है और यह एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 को सपोर्ट करेगा। Redmi Note 10 Pro Max के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP 3rd जनरेशन ISOCELL HM2 है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लें, 5MP सुपर मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का लेंस दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।  

chat bot
आपका साथी