Apple Unleashed Event 2021 Highlights: Apple MacBook Pro लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Apple Unleashed Event 2021 समाप्त हो चुका है। इस इवेंट में नए मैकबुक प्रो लैपटॉप को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही AirPods 3 से भी पर्दा उठाया गया है। आइए जानते हैं इन डिवाइस के बारे में विस्तार से।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:34 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:08 AM (IST)
Apple Unleashed Event 2021 Highlights: Apple MacBook Pro लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Apple Unleashed Event 2021 प्रतिकात्मक फाइल फोटो यह है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple Unleashed Event 2021 समाप्त हो चुका है। इस इवेंट में नए मैकबुक प्रो लैपटॉप से पर्दा उठाया जा चुका है। इसमें पावरफुल M1 Pro चिपसेट दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को लैपटॉप में शानदार डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा AirPods 3 को भी पेश किया गया है। आइए जानते हैं ऐप्पल के दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से...

Apple Unleashed Event 2021 Highlights:

11:22 PM: Macbook Pro के 16 इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत 2499 डॉलर है। 16 इंच Macbook Pro को भी आज से ही प्री-आर्डर किया जा सकेगा। Macbook Pro के दोनों मॉडल अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

11:20 PM: Macbook Pro के 14 इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत 1999 डॉलर है। इसे आज से ही प्री-आर्डर किया जा सकेगा।

11:17 PM: इसमें 1080 पिक्सल वाला वेब कैमरा दिया गया है। इसमें एक वाइडर लेंस भी दिया गया है। यह 60 फीसदी लोअर न्वाइज कैंसिलेशन माइक्रोफोन के साथ आएगा। साथ ही इसमें बड़ा वूफर और डीपर बेस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6 स्पीकर साउंड सिस्टम की सुविधा भी मिलेगी।

11:10 PM: Apple Macbook Pro में 1600 की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें एक नॉच डिस्प्ले मिलेगा। जिससे नोटबुक की स्क्रीन बड़ी और प्रीमियम नजर आएगी। डिस्प्ले में काफी ब्राइटनेस मिलेगी। यह ProMotion टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। नये MacBook Pro में एक मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है। यह HDR डिस्प्ले सपोर्ट करेगा।

11:09 PM: Apple MacBook Pro को दो स्क्रीन साइज 14 इंच और 16 इंच वर्जन में लॉन्च किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा पोर्ट्स दिये गये हैं। इसमें HDMI, Thunderbolt 4, SD कार्ड स्लॉट और एक हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। यह MagSafe चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

11:08 PM: AirPods के 3rd जनरेशन की कीमत 18,500 रुपये होगी। यह Apple.com और Apple Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Apple pods की बिक्री 26 अक्टूबर से शुरू होगी। AirPods (2nd जनरेशन की कीमत 12,900 रुपये होगी। AirPods Pro को MagSafe चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इसके साथ इसकी कीमत 24,900 रुपये होगी।

11:03 PM: Apple M1 Pro और Max चिपसेट दमदार बैटरी लाइफ के साथ दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करेगी।

11:00 PM: Apple की तरफ से नये चिपसेट के दो वर्जन को लॉन्च किया गया है। इसमें से एक M1 Max चिपसेट है। यह डबल मेमोरी बैंडविड्थ के साथ आएगा। इसमें 57 बिलियन ट्रांसजिस्टर का सपोर्ट दिया जाएगा। Apple में 32 कोर GPU का सपोर्ट मिलेगा।

10:56 PM: M1 Pro प्रोसेसर में 10 कोर दिए गए हैं। यह 5nm डिजाइन और 33.7 बिलियन ट्रांसजिस्टर सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 8 हाई परफॉर्मेंस कोर और दो इफिशिएंट कोर का सपोर्ट दिया गया है। प्रोसेसर को 16 कोर GPU का सपोर्ट दिया गया है। इसमें दोगुने पावर वाले ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है। यह M1 आर्किटेक्ट बेस्ट परफॉर्मेंस के साथ आएगा।

10:55 PM: नया AirPods दिखने में AirPods Pro की तरह होगा। यह स्वीट और वाटर रजिस्टेंस सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 6 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी। यह MagSafe और वायरलेस सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें Spatial ऑडियो और एडॉप्टिव EQ का सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 179 डॉलर है। इसे आज से प्री-बुक किया जा सकेगा। नया AirPods अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

10:50 PM: Apple MacBook Pro को पेश कर दिया गया है। इसमें पहली बार M1 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसी की वजह से इसे Apple MacBook Pro नाम दिया गया है। इसमें दो CPU का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 16 Core GPU का इस्तेमाल किया है। Apple Macbook Pro में दमदार परफॉर्मेंस का सपोर्ट मिलेगा।

10:46 PM: यूजर्स Siri की मदद से Apple म्यूजिक का लुत्फ उठा पाएंगे।

10:45 PM: Apple की तरफ से एक नया वॉइस प्लान Apple Music स्ट्रीमिंग के लिए माज्ञ 4.99 डॉलर में शुरू किया गया है।

10:44 PM: Apple Home Pod mini नये कलर ऑप्शन येलो, ऑरेंज और ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा।

chat bot
आपका साथी