Apple ने iOS 14.8.1 और iPad 14.8.1 सॉफ्टवेयर अपडेट किया रिलीज, पहले की तुलना में अब और भी सुरक्षित होंगे डिवाइस

Apple ने अपने उन यूजर्स के लिए iOS 14.8.1 और iPad 14.8.1 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है जो इस समय iOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दोनों अपडेट में सिक्योरिटी फीचर में सुधार किए गए हैं।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 02:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 02:22 PM (IST)
Apple ने iOS 14.8.1 और iPad 14.8.1 सॉफ्टवेयर अपडेट किया रिलीज, पहले की तुलना में अब और भी सुरक्षित होंगे डिवाइस
Apple iOS 14 की यह प्रतिकात्मक फाइल फोटो

नई दिल्ली, IANS। अमेरिकन टेक कंपनी Apple ने अपने उन यूजर्स के लिए iOS 14.8.1 और और iPad 14.8.1 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, जो इस समय iOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दोनों अपडेट में सिक्योरिटी फीचर में सुधार किए गए हैं। कंपनी का मानना है कि इन दोनों सॉफ्टवेयर अपडेट के आने से डिवाइस पहले की तुलना में अब ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। हालांकि, इन अपडेट में नए फीचर्स को रोलआउट नहीं किया गया है।

MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS और iPadOS 14.8.1 यूजर्स के लिए एकदम फ्री है। इन दोनों अपडेट को डिवाइस की सेटिंग में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इन अपडेट में सुरक्षा फीचर को सुधारा किया गया है। इतना ही नहीं Sidecar, WebKit, Voice Control, Status Bar समेत कई फीचर्स को अपडेट किया गया है।

ऐप्पल ने पिछले साल iOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम रिलीज किया था। फीचर की बात करें तो इस ऑपरेटिंग सिस्टम में Widgets, App Library, Picture-in-Picture और अपडेटेड Siri का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें कई सारे सिक्योरिटी फीचर भी मिलेंगे।

iOS 15 हुआ रिलीज

आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने iOS 15 को यूजर्स के लिए रिलीज किया था। इस अपडेट में शेयर प्ले, फोकस मोड और लाइव टेक्स्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। साथ ही इसमें कई सारे पुराने फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। यूजर्स को इस सॉफ्टवेयर को फोन की सेटिंग में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इन डिवाइस पर करता है काम iOS 15

iPhone SE (Gen 1), iPhone SE (2020), iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPhone Xs, iPhone Xs Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max।

chat bot
आपका साथी