Apple के अपकमिंग iPhone में होगा ये बड़ा बदलाव, यूजर्स हो जाएंगे हैरान

Apple iPhone SE 2 Plus और 2021 में लॉन्च होने वाले iPhone में इस बार यूजर्स को कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:24 PM (IST)
Apple के अपकमिंग iPhone में होगा ये बड़ा बदलाव, यूजर्स हो जाएंगे हैरान
Apple के अपकमिंग iPhone में होगा ये बड़ा बदलाव, यूजर्स हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple पहली ऐसी पहली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जिसने अपने डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा को बंद किया था। वहीं अब खबर है कि कंपनी ऐसा ही एक और बदलाव करने की योजना बना रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 2021 में लॉन्च होने वाले डिवाइस में यूजर्स को एक भी पोर्ट नहीं मिलेगा। यानि अपकमिंग iPhone यूजर्स को पूरी तरी वायरलेस डिवाइस का अनुभव देगा। इसका मतलब है कि अपक​मिंग iPhone में यूजर्स को कोई कनेक्टर नहीं मिलेगा जो कि बेहद ही खास व अलग तरह अनुभव होगा। 

MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार एनालिस्ट Ming-Chi Kuo का कहना है कि Apple साल 2021 में लॉन्च होने वाले अपने iPhone को इस बार अलग लुक के साथ पेश करेगी। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि नए iPhone में कोई भी पोर्ट ​नहीं दिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स के लिए यह एक हैरान करने वाली खबर हो सकती है कि डिवाइस का चार्ज ​कैसे किया जाएगा। अंदाजा लगाया जा सकता है कि वायरलैस ईयरबड्स की तरह ही कंपनी इन डिवाइस के साथ वायरलैस चार्जर उपलब्ध कराएगी, जिससे चार्ज करने में कोई परेशानी न होगा।

Ming-Chi Kuo ने इसके साथ अपकमिंग iPhone SE 2 से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं, जिनमें जानकारी दी गई है कि इस डिवाइस को अगले साल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें फुल स्क्रीन डिजाइन देखने को मिलेगा, लेकिन फेस आईडी फीचर नदारद होगा। फेस आईडी की बजाय कंपनी टच आईडी को डेवलप करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग डिवाइस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। Kuo ने यह भी जानकारी दी है कि iPhone SE 2 के साथ iPhone SE 2 Plus को भी बाजार में उतार सकती है। इनमें 5.5 और 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

बता दें कि Apple ने साल 2016 में iPhone 7 के साथ ही हैडफोन जैक को डिवाइस से हटा दिया था। वहीं अब अगर कंपनी ने बिना किसी पोर्ट के साथ डिवाइस बाजार में उतारती है तो अपने आप में एक बड़ा इनोवेशन हो सकता है। साथ ही यह यूजर्स को कितना पसंद आएगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन iPhone 7 और iPhone 7 Plus में हैडफोन जैक के नहीं होने से यूजर्स काफी निराशा हुई थी और कंपनी को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। 

chat bot
आपका साथी