iPad (2019) आज से भारत में सेल के लिए हुआ उपलब्ध, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

iPad (2019) को भारतीय बाजार में 29900 की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं इसे A10 Fusion चिपसेट पर पेश किया गया है...

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:47 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:47 PM (IST)
iPad (2019) आज से भारत में सेल के लिए हुआ उपलब्ध, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स
iPad (2019) आज से भारत में सेल के लिए हुआ उपलब्ध, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने पिछले महीने iPhone 11 सीरीज को लॉन्च करने के साथ ही iPad (2019) और Watch Series 5 की भी घोषणा की थी। iPhone 11 पहले ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है, वहीं अब iPad (2019) भी आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत Rs 29,900 है। इसे iPadOS और A10 Fusion चिपसेट पर पेश किया गया है। iPad (2019) की खरीदारी पर कई शानदार डील्स व ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है। 

iPad (2019) की कीमत और ऑफर्स

iPad (2019) की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular दो मॉडल लॉन्च किए हैं। Wi-Fi मॉडल के 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 29,900 है। जबकि 128GB वेरिएंट को Rs 37,900 में खरीद सकते हैं। वहीं Wi-Fi + Cellular मॉडल के 32GB वेरिएंट को Rs 40,900 और 128GB वेरिएंट को Rs 48,900 में खरीदा जा सकता है। ये डिवाइस सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Flipkart पर iPad (2019) को नो-कोस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आप 5 प्रतिशत अन​लिमिटेड कैशबैक का भी लाभ उठा सकते है। वहीं Amazon पर ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर Rs 1,750 तक के डिस्काउंट की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है। 

iPad (2019) के फीचर्स

iPad (2019) में 2160 x 1620 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 10.2 इंच का Retina IPS डिस्प्ले दिया गया है। ये डिवाइस Apple A10 Fusion चिपसेट पर काम करता है और इसमें M10 कोप्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प के तोर पर इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और एलटीई जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी