Amazon Smartphone Upgrade Days : 40% छूट पर मिल रहे iPhone, Oneplus समेत ये धांसू स्मार्टफोन, 15 अप्रैल तक है मौका

Amazon Smartphone Upgrade Days सेल में OnePlus Xiaomi Samsung Apple Vivo और OPPO स्मार्टफोन को बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इस सेल में ग्राहकों के पास 40 फीसदी छूट पर स्मार्टफोन और स्मार्टफोन एसेसरीज खरीदने का मौका होगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:40 AM (IST)
Amazon Smartphone Upgrade Days : 40% छूट पर मिल रहे iPhone, Oneplus समेत ये धांसू स्मार्टफोन, 15 अप्रैल तक है मौका
यह Amazon की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ई-कॉमर्स साइट Amazon India ने Smartphone Upgrade Days का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआत आज यानी 11 अप्रैल 2021 से हो गई है। यह सेल 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस सेल में ग्राहक 40 फीसदी छूट पर स्मार्टफोन और स्मार्टफोन एसेसरीज को खरीद पाएंगे। साथ ही ग्राहकों को 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट या फिर 1,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस छूट का लाभ IndusInd बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर उठा पाएंगे। साथ ही फोन को EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकेगा। अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो 1,333 रुपये प्रतिमाह EMI के हिसाब से फोन की खरीद पाएंगे। 

 इन स्मार्टफोन पर मिल रहा 40 फीसदी का डिस्काउंट

Amazon Smartphone Upgrade Days सेल में OnePlus, Xiaomi, Samsung, Apple, Vivo और OPPO स्मार्टफोन को बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। कंपनी की तरफ से लेटेस्ट Redmi Note 10 सीरीज,  Vivo X60 सीरीज, Samsung M12, OPPO F19 Pro+, Samsung M02, Samsung M02s, Mi 10i स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है।  इसी सेल में OnePlus 9 5G सीरीज के स्मार्टफोन को बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। 

 OnePlus 9 5G सीरीज पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। OnePlus Nord को 29,999 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। OnePlus स्मार्टफोन काफी अफोर्डेबल होगा, जो 4000 रुपये की छूट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। फोन की खरीद पर 9 माह की नो-कॉस्ट EMI ऑफर की जा रही है।  Redmi Note 10 सीरीज, Redmi 9 Power और Mi 10i पर सेल में काफी छूट दी जा रही है। साथ ही Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro and Redmi Note 10 को फ्लैश सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा। Xiaomi की तरफ से फोन की खरीद पर 12 माह की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलती है। 

Samsung M12, Samsung M02 और Samsung M02s पर 25% छूट ऑफर की जा रही है। साथ ही 6 माह की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिल रही है। भारत के पहले 7000mAh स्मार्टफोन Samsung Galaxy M51 पर 7,250 रुपये की छूट दी जा रही है।  Apple iPhones ग्राहक सेल में iPhone 12 Mini को छूट पर 61,100 रुपये में खरीद पाएंगे।  Vivo स्मार्टफोन पर 30% की अधिकतम 3,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा 2,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।  OPPO स्मार्टफोन पर 35% छूट मिल रही है। इसे 12 की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकेगा। 
chat bot
आपका साथी