स्मार्ट टीवी के बाद भारत में TCL लॉन्च करेगी 6.8 इंच स्मार्टफोन और 10 इंच टैबलेट, जानिए क्या होगा खास

TCL ब्रांड जल्द भारत में स्मार्टफोन और टैबलेट के कारोबार में कदम रखेगा। बता दें कि TCL कंपनी भारत में स्मार्ट टीवी का कारोबार करती है। लेकिन स्मार्ट टीवी की सफलता के बाद जल्द TCL ब्रांड भारत में अपना 6.8 इंच स्मार्ट टीवी और 10 इंच टैबलेट लॉन्च करेगा।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:49 AM (IST)
स्मार्ट टीवी के बाद भारत में TCL लॉन्च करेगी 6.8 इंच स्मार्टफोन और 10 इंच टैबलेट, जानिए क्या होगा खास
यह फोल्डेबल स्मार्टफोन की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, आइएएनएस। LG जैसी कई दिग्गज कंपनियां स्मार्टफोन का कारोबार बंद करने का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ TCL जैसी कंपनी स्मार्टफोन कारोबार में उतरने के मूड में हैं। कंपनी ने ऐलान के मुताबिक TCL ब्रांड जल्द भारत में स्मार्टफोन और टैबलेट के कारोबार में कदम रखेगा। बता दें कि TCL कंपनी भारत में स्मार्ट टीवी का कारोबार करती है। लेकिन स्मार्ट टीवी की सफलता के बाद जल्द TCL ब्रांड भारत में अपना 6.8 इंच स्मार्ट टीवी और 10 इंच टैबलेट लॉन्च करेगी। 

जल्द लॉन्च होगा TCL का ब्रांड न्यू फोल्डेबल स्मार्टफोन 

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में अपना ब्रांड न्यू फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज 6.87 इंच होगी। फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए कंपनी बिल्ड-इन TCL DragonHinge टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि DragonHinge एक थ्री-पार्ट टेक्नोलॉजी है। इसमें जीरो से 180 डिग्री फुल इनवर्ड फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे TCL की तरफ से विकसित किया गया है। इसमें फ्लैक्सिबल मेटल का इस्तेमाल किया गया है। इस डिवाइस में एक शानदार डिस्पले का सपोर्ट दिया जाएगा।

इस साल आखिरी तक लॉन्च हो सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन 

TCL कंपनी भारत में 6.8 इंच स्क्रीन साइज स्मार्टफोन और 10 इंच टैबलेट के साथ ही 8.85 इंच फैबलेट लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से तीनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मौजूद नहीं है। कंपनी मौजूदा वक्त में टेक्निकल जानकारी जुटाने का काम कर रही है। कंपनी इस साल के आखिरी तक एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में कुछ रियर इनोवेशन देखने को मिलते हैं। हालांकि अभी यह लंबी रिसर्च का मामला है। अगर फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात करें, तो Samsung में एक फ्लैक्सिबल और सस्ता हिंज मिलता है। मौजूदा वक्त में Galaxy Z Flip और Galaxy Z Fold 2 फोल्डेबल ने अपने इन-हाउस हिंज का इस्तेमाल किया है। यह काफी सस्ता ऑप्शन है।

chat bot
आपका साथी