2021 का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE 5G इस दिन भारत में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

कंपनी का दावा है कि यह Xiaomi का साल 2021 में भारत में लॉन्च होने वाला सबसे हल्का और पतला 5G स्मार्टफोन होगा। Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन Mi 11 Lite का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसे इसी साल जून में भारत में लॉन्च किया गया था।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:12 PM (IST)
2021 का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE 5G इस दिन भारत में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
यह Xiaomi 11 Lite NE 5G की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का नया 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द दस्तक देगा। इसे भारत में Xiaomi 11 Lite NE 5G नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह साल 2021 में लॉन्च होने वाला भारत का सबसे हल्का और पतला 5G स्मार्टफोन होगा। Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन Mi 11 Lite का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसे इसी साल जून में भारत में लॉन्च किया गया था। Xiaomi के लेटेस्ट मॉडल में Dolby Vision, Qualcomm Snapdragon 778G SoC चिपसेट के साथ 5G कनेक्टिविटी दी जा सकती है। कंपनी की तरफ से Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन का टीजर ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से जारी कर दिया गया है।

The 𝘚𝘭𝘪𝘮𝘮𝘦𝘴𝘵 and 𝙇𝙞𝙜𝙝𝙩𝙚𝙨𝙩 5️⃣G Smartphone of 2021 is coming home, in a NEW avatar.

We're bringing the all-new #Xiaomi 11 Lite NE 5G to India on 29th September.

♥️ & RT to spread the word.

To know more:https://t.co/MowSx0nqxn #Xiaomi11LiteNE5G #SuperLite5GLoaded pic.twitter.com/R47AuGvcc2— Xiaomi India (@XiaomiIndia) September 16, 2021

संभावित कीमत 

Xiaomi 11 Lite 5G NE के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को भारत में 349 यूरो (करीब 30,200 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वही 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के 399 यूरो ( करीब 34,500 रुपये) में पेश किया जा सकता है। जबकि टॉप मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन को 40,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में उतारा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 11 Lite 5G NE को ड्यूल सिम (Nano) सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करेगा। फोन में एक 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 90Hz रिफ्रेस्ड रेट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगी। Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 778G SoC चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 64MP का होगा। जबकि 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP टेलिफोटो लेंस का सपोर्ट दिया जा सकता है। वही सेल्फी के लिए 20MP कैमरा सेंसर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी