Redmi Note 8 Vs Realme 5 Pro: फेस्टिव सीजन में किस बजट फोन को खरीदना बेहतर?

Redmi Note 8 Vs Realme 5 Pro दोनों स्मार्टफोन्स लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में से किस स्मार्टफोन को खरीदना होगा बेहतर?

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:00 AM (IST)
Redmi Note 8 Vs Realme 5 Pro: फेस्टिव सीजन में किस बजट फोन को खरीदना बेहतर?
Redmi Note 8 Vs Realme 5 Pro: फेस्टिव सीजन में किस बजट फोन को खरीदना बेहतर?

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xaomi ने हाल ही में Redmi Note 8 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Redmi Note 8 की खास बात ये है कि ये 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे के साथ आता है। वहीं, पिछले महीने लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme 5 Pro में भी 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा फीचर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स काफी मिलते हैं। ऐसे में कौन सा स्मार्टफोन, किस पर भारी होगा, आइए जानते हैं।

कीमत

सबसे पहले हम बात करते हैं कीमती की। Redmi Note 8 की शुरुआती कीमत Rs 9,999 रखी गई है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB+64GB और 6GB+128GB के साथ आता है। फोन के हाई एंड वेरिएंट की कीमत Rs 12,999 है। वहीं, Realme 5 Pro तीन स्टोरेज ऑप्शन 4GB+64GB, 6GB+64GB और 8GB+128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत Rs 13,999 है।

डिस्प्ले

Redmi Note 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। फोन के डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। साथ ही साथ, इसके फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, Realme 5 Pro में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का प्रोटेक्शन मिलता है।

परफॉर्मेंस

Redmi Note 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जबकि, Realme 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Redmi Note 8 को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Realme 5 Pro में 4,035 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Realme 5 Pro में USB Type C पोर्ट और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Redmi Note 8 में भी 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा

Redmi Note 8 में क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया गया है। Realme 5 Pro में भी ऐसा ही कैमरा सेट-अप दिया गया है। Redmi Note 8 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि Realme 5 Pro में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी