Upcoming Smartphones in December 2021: शानदार फीचर्स के साथ ये पांच धांसू स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च, यहां देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Smartphones in December 2021 साल 2021 समाप्ति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अब भी Motorola Micromax और OnePlus जैसी कई स्मार्टफोन कंपनियां हैं जो दिसंबर में अपने नए डिवाइस पेश करने की तैयारी में हैं। आज हम आपको इन ही अपकमिंग डिवाइस के बारे में बताएंगे।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:51 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:00 AM (IST)
Upcoming Smartphones in December 2021: शानदार फीचर्स के साथ ये पांच धांसू स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च, यहां देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Smartphones 2021 की यह है फाइल फोटो

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Upcoming Smartphones in December 2021: हम 2021 के आखिरी महीने में प्रवेश कर चुके हैं। साल के अंत में अब भी Motorola, OnePlus और Micromax जैसी कई कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च होने बाकी हैं। जबकि Apple, Samsung और Google जैसी कंपनियां अपने फ्लैगशिप हैंडसेट पहले ही ग्लोबल बाजार में पेश कर चुकी हैं। हम आपको इस खबर में कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जो दिसंबर (December 2021) में लॉन्च हो सकते हैं। आइए इन Upcoming Smartphones पर डालते हैं एक नजर...

OnePlus RT

वनप्लस का यह स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। लीक्स की मानें तो OnePlus RT में क्वालकॉम की Snapdragon 888 चिपसेट, 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। साथ ही इसमें एचडी डिस्प्ले और 50MP का कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं अगामी स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। अब कीमत की बात करें तो OnePlus RT की भारत में कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

Moto G200

दिसंबर में लॉन्च होने वाले कई स्मार्टफोन्स में से एक Moto G200 है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की स्क्रीन दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसमें Snapdragon 888+ प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिलेगी। साथ ही इसमें 108MP का कैमरा भी होगा। फिलहाल, इस डिवाइस की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

Asus Z8

Asus भारतीय बाजार में कई गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। अब कंपनी Asus Z8 और 8Z Flip को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इन दोनों अगामी फोन्स में यूजर्स को दमदार बैटरी, प्रोसेसर से लेकर एचडी डिस्प्ले और शानदार कैमरा तक मिल सकता है।

Micromax In Note 1 Pro

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax दिसंबर में अपने नए डिवाइस Micromax In Note 1 Pro को पेश कर सकती है। इस अगामी स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को फोन में एंड्राइड 10 आउट ऑफ द बॉक्स और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Motorola Edge X30

Motorola का Edge X30 पहला स्मार्टफोन होगा, जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 के साथ आएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 60MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फिलहाल, इस फोन की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी