Twitter का नया अपडेट, जानिए कैसे Tweet और रिप्लाई को करें कंट्रोल

दरअसल Twitter पर कई लोग ट्रोलिंग और बुलिंग का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए Twitter ने नया अपडेट रोलआउट किया है। Twitter का नया अपडेट iOS और एंड्राइड दोनों यूजर्स के लिए होगा

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:07 PM (IST)
Twitter का नया अपडेट, जानिए कैसे Tweet और रिप्लाई को करें कंट्रोल
Twitter का नया अपडेट, जानिए कैसे Tweet और रिप्लाई को करें कंट्रोल

नई दिल्ली, टेक डेस्क. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter ने ग्लोबली नया अपडेट जारी किया है, जो इस प्लेटफॉर्म पर कम्यूनिकेशन का एक तरह का नया टूल होगा। इसकी मदद से Twitter यूजर यह नियंत्रित कर सकेंगे कि उनके ट्विट को कौन रिट्वीट और रिप्लाई कर सकता है। दरअसल Twitter पर कई लोग ट्रोलिंग और बुलिंग का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए Twitter ने नया अपडेट रोलआउट किया है। Twitter का नया अपडेट iOS और  एंड्रायड दोनों यूजर्स के लिए होगा।

आपके Tweets पर कौन दे सकता है रिप्लाई  twitter यूजर को सबसे पहले कम्पोज़ ट्वीट बटन पर टैप करना होगा।   इसके बाद एक globe आइकॉन बटन पर टैप करना होगा, जहां से चुनाव किया जा सकेगा कि आखिर आपके ट्विट को कौन रिप्लाई और री-ट्वीट कर सकेगा। इसके लिए तीन ऑप्शन दिए जाएंगे। 

Everyone

People you follow

Only people you mention  इन तीन ऑप्शन में से एक को सेलेक्ट करना होगा।  हालांकि जो लोग आपके ट्वीट पर रिप्लाई नहीं दे सकते हैं, वे अभी भी आपके ट्वीट्स को देख, रिट्वीट और शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, एक बार जब आप एक ट्वीट पब्लिश कर देते हैं, तो आप उस ट्वीट की रिप्लाई सेटिंग्स को नहीं बदल सकते हैं।

आप किसे दे सकते हैं रिप्लाई 

कंपोज़ स्क्रीन में कन्वर्सेशन के लोगों को देख सकते हैं, जिन्हें आप जवाब देंगे। Replying to… पर क्लिक करें, जिससे एक एडिटिंग स्क्रीन आएगी , जिसमें उन लोगों की सूची होगी जो बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं। बातचीत में शामिल 50 लोगों तक के नाम दिखाई देंगे।

●कन्वर्सेशन में लोगों को जोड़े -  एडिटिंग स्क्रीन को बंद करने के लिए नीचे स्वाइप करें, और उनके यूज़र नेम अपने ट्वीट में लिखें।

●कन्वर्सेशन से लोगों को हटाएं - लोगों को कन्वर्सेशन की लिस्ट से बाहर निकालने के लिए यूजर्स को हटाने के लिए, checkmark आइकान पर क्लिक या टैप करें। एक बार, जब किसी को अनसलेक्ट कर दिया जाता है तो चैकमार्क आइकान का निशान हट जाएगा। 

●ब्लॉक किए गए एकाउंटः  जो अकाउंट आपने ब्लॉक कर रखे हैं, वे आपको रेसिपिएंट की सूची में दिखेंगे, और यह भी दिखेगा कि आपने उन्हें ब्लॉक किया हुआ है। एडिटिंग स्क्रीन से, आप checkmark आइकान पर क्लिक या टैप करके, ब्‍लॉक किए गए अकाउंट्स को कन्वर्सेशन से बाहर निकालने के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं।  

कन्वर्शेसन के पार्टिसपेंट को कैसे देखें 

आप अपनी होम टाइमलाइन, प्रोफाइल पेज, नोटिफिकेशंस या ट्वीट डिटेल में अपने Tweet कन्वर्सेशसन के पार्टिसिपेंट को देख सकते हैं। पार्टिसिपेंट के नाम, बायो और /@usernames देखने के लिएः Replying to…पर टैप या क्लिक करें यहां से आप उन सभी को देख सकते हैं जो इस रिप्लाई में शामिल हैं। आप इस लिस्ट में शामिल Twitter यूजर को फॉलो या अनफॉलो भी कर सकते हैं। जैसे आप किसी Tweet के लिए सभी लाइक्स और रिट्वीट देख सकते हैं, वैसे ही आप रिप्लाई अकाउंट से यह भी देख सकते हैं कि कितने लोग कन्वर्सेशन में शामिल हैं। 

Written By (Saurabh Verma)

chat bot
आपका साथी