Samsung Galaxy S10 और Galaxy F इन वजहों से है चर्चा में, जानें संभावित फीचर्स

Samsung इस साल MWC 2019 में अपने Galaxy S-सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 पेश कर सकता है

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 04:02 PM (IST)
Samsung Galaxy S10 और Galaxy F इन वजहों से है चर्चा में, जानें संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy S10 और Galaxy F इन वजहों से है चर्चा में, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Samsung इस साल MWC 2019 में अपने Galaxy S-सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 पेश कर सकता है। इसके अलावा पिछले साल नवंबर में शोकेश किए गए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी इस साल लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां पहले भी लीक हो चुकी हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन को Samsung के फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन्स लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Snapdragon Qualcomm 855 चिपसेट प्रोसेसर, पंचहोल डिस्प्ले या पिनहोल डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन (Samsung Galaxy F) में फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसमें दो तरह के इंटरचेजेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। एक बड़ा डिस्प्ले 7.3 इंच का जबकि छोटा डिस्प्ले 4.58 इंच का दिया जा सकता है। आज हम इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy F के संभावित फीचर्स

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इमसें दो स्क्रीन दी जा सकती है। एक इनर स्क्रीन और एक आउटर स्क्रीन। इसका कवर डिस्प्ले 4.58 इंच का दिया जा सकता है जिसका आसपेक्ट रेश्यो 21:9 और रिजोल्यूशन 840X1960 दिया जा सकता है। इसके प्राइमरी या मेन डिस्प्ले की बात करें तो यह 7.3 इंच का दिया जा सकता है। जिसका रिजोल्यूशन 1536X2152 दिया जा सकता है। फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा। इसकी मेमोरी को एक्सटर्नल माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1024GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके प्रोसेसर और कैमरा के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन में 4,400mAh की पावरफुल बैटरी भी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S10, S10+

Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10 Plus को भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी अपने इन स्मार्टफोन्स को MWC 2019 में पेश कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Samsung Galaxy S9 और Samsung Galaxy S9+ से 10 फीसद ज्यादा बेहतर फीचर्स दिए जा सकते हैं। फोन में 12GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और ड्यूल सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फोन में पंचहोल या पिनहोल डिस्प्ले फीचर भी दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन 5G फीचर के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें:

IRCTC अकाउंट बनाने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

Redmi Note 7 Pro, Galaxy S10, Nokia 9 समेत ये स्मार्टफोन्स फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च

Oppo K1 vs Nokia 7.1 vs Vivo V9 Pro: कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन

chat bot
आपका साथी